Sensex लाल, लेकिन इन सेक्टर्स के दम पर निवेशकों की दौलत को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Sensex-Nifty Closes Red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए।
- शुरुआती कारोबार में लगभग हर सेक्टर में बिकवाली के दबाव से उबरते हुए कुछ…
- Sensex-Nifty Closes Red: कच्चे तेल में उबाल और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के चलते आज मार्केट में काफी दबाव दिखा।
- चूंकि आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी थी तो इसका भी मार्केट पर असर दिखा।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Sensex-Nifty Closes Red: कच्चे तेल में उबाल और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के चलते आज मार्केट में काफी दबाव दिखा। चूंकि आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी थी तो इसका भी मार्केट पर असर दिखा। दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में मुनाफावसूली का दबाव दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। वहीं शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मिडकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। इस रस्साकसी में आज ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹36 हजार करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹36 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 251.61 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 77,017.79 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 86.50 प्वाइंट्स यानी 0.36% की फिसलन के साथ 24,032.80 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 754.37 प्वाइंट्स टूटकर 76,515.03 और निफ्टी 237.25 प्वाइंट्स लुढ़ककर 23,882.05 तक आ गया था। सेक्टरवाइज बात करें तो आज ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं लेकिन इनमें से किसी में भी 1% या इससे अधिक तेजी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक गिरावट रही तो पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स भी रेड जोन में बंद हुए।
निवेशकों की दौलत में ₹36 हजार करोड़ का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 4 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,51,226.762 करोड़ था। आज यानी 5 मई 2026 को यह ₹4,66,87,567.28 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹36,340.518 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 12 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो की एटर्नल और टेक महिंद्रा में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
146 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4355 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1998 शेयर मजबूत हुए तो 2181 में गिरावट रही जबकि 176 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 146 शेयर एक साल के हाई और 28 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
इन पांच वजहों से आज मार्केट में दिखा था दबाव
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।