LAMORC DIGITAL

Tata Tech share price: पूरी बात आसान भाषा में

Tata Tech share price: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Tata Tech share price:कंपनी वित्त वर्ष 2027 के लिए डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पर कायम है।
  • Q4 में कंपनी की रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 1,572 करोड़ रुपए पर रही है।
  • Tata Tech share price: मजबूत नतीजों के बाद टाटा टेक (Tata Technologies) के शेयर में जोरदार तेजी आई है।
  • इस तेजी के चलते आज ये शेयर हीरो ऑफ द डे बना है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Tata Tech share price: मजबूत नतीजों के बाद टाटा टेक (Tata Technologies) के शेयर में जोरदार तेजी आई है। इस तेजी के चलते आज ये शेयर हीरो ऑफ द डे बना है। फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 45.20 रुपए यानी 7.65 फीसदी की बढ़त के साथ 637 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इंट्राडे में इसमें 9 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। आज का इसका दिन का हाई 659.80 रुपए है। वहीं, इसका दिन का लो 602.05 रुपए है।

अच्छे Q4 नतीजों के बाद शेयर में उछाल

चौथी तिमाही के अच्छे नतीजों और मैनेजमेंट की मजबूत कमेंट्री के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई है। इस अवधि में कंपनी की कॉन्स्टैंट करेंसी (CC रेवेन्यू) रेवेन्यू में 12 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रही है। मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। कंपनी वित्त वर्ष 2027 के लिए डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस पर कायम है। Q4 में कंपनी की रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 1,572 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBIT 157 करोड़ रुपए से बढ़कर 205 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, मार्जिन तिमाही आधार पर 11.9 फीसदी से बढ़कर 13.1 फीसदी पर रहा है। Q4 में कंपनी की नेट इनकम तिमाही आधार पर 20 फीसदी बढ़ी है। वहीं, CC रेवेन्यू ग्रोथ 12.4 फीसदी रही है।

इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च,2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए ₹8.35 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड और ₹3.35 प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का भी एलान किया है।

कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि FY27 में डबल-डिजिट ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस कायम है। FY27 में EBITDA मार्जिन 18 फीसदी रह सकती है। बता दें कि FY26 में EBITDA मार्जिन 15.7 फीसदी रहा है। मैनेजमेंट का कहना है कि बेहतर यूटिलाइजेशन,पिरामिड ऑप्टिमाइजेशन और AI एफिशिएंसी से मार्जिन बढ़ा है। वेस्ट एशिया तनाव से ग्लोबल ऑटोमेकर्स के कैपेक्स पर असर नहीं होगा। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में BMW JV का योगदान 6.6 करोड़ रुपए रहा है जो तीसरी तिमाही में 7.3 करोड़ रुपए रहा था। स्टॉक के वैल्यूएशन की बात करें तो यह वित्त वर्ष 2028 के 27 गुना P/E (प्राइस टू अर्निंग) पर कारोबार कर रहा है।

शेयर की चाल पर एक नजर

टाटा ग्रुप का यह शेयर नियर टर्म में ज्यादातर पॉज़िटिव रहा है,लेकिन इसने लंबे समय के निवेशकों को आकर्षित नहीं कर पाया है। इस स्टॉक ने एक हफ्ते में 15.51 फीसदी और एक महीने में 21.67 फीसदी का ज़बरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं, दूसरी तरफ यह स्टॉक छह महीनों में 4 फीसदी और एक साल में 1.16 फीसदी नीचे गिरा है। यह शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस ₹1,200 प्रति शेयर से 46 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।

Top Technical Picks: टेक्निकल चार्ट पर शानदार नजर आ रहे ये शेयर, इनसे हरगिज न चूके नजर

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top