Godrej Properties में 4% की गिरावट, सस्ते में शेयर खरीदने को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Godrej Properties Shares: एक कारोबारी दिन पहले इंट्रा-डे में 6% से अधिक उछलने के बाद गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर आज 4% से अधिक टूट गए।
- हालांकि ब्रोकरेजेज के बुलिश रुझान के हिसाब से…
- Godrej Properties Shares: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में आज बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि यह 4% से अधिक टूट गया।
- इसके शेयरों में यह गिरावट उस दिन के बाद आई, जब मजबूत कारोबारी नतीजों के बाद यह 3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Godrej Properties Shares: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में आज बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि यह 4% से अधिक टूट गया। इसके शेयरों में यह गिरावट उस दिन के बाद आई, जब मजबूत कारोबारी नतीजों के बाद यह 3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। एक कारोबारी दिन पहले सोमवार को इंट्रा-डे में यह 6% से अधिक उछला था। अब आज इसके शेयरों में गिरावट आई लेकिन ब्रोकरेज फर्मों के बुलिश रुझान के हिसाब से इसे खरीदारी के मौके पर देख सकते हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 4.75% की गिरावट के साथ ₹1809.65 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.85% फिसलकर ₹1,807.75 तक आ गया था। पिछले साल 10 जून 2025 को बीएसई पर यह एक साल के हाई ₹2,505.00 पर था जिससे 10 महीने में यह 42.75% टूटकर पिछले महीने 2 अप्रैल 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹1,434.00 पर आ गया था।
कैसी रही Godrej Properties की मार्च तिमाही?
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 70% उछलकर ₹649 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 63% उछलकर ₹3,458 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इसका ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर मार्च 2026 तिमाही में ₹110 करोड़ से ₹523 करोड़ पर पहुंच गया तो मार्जिन भी इस दौरान 5.2% से 15.1% पर पहुंच गया जोकि एग्जीक्यूशन और ऑपरेटिंग लेवरेज में मजबूत सुधार का संकेत है।
क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?
सीएलएसए ने गोदरेज प्रॉपर्टीज को ₹2600 के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो परफॉरमेंस को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने हाई बेस के बावजूद इस वित्त वर्ष 2027 में करीब 14% की प्री-सेल्स ग्रोथ की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि अभी कलेक्शंस प्री-सेल्स से कम है लेकिन इनमें सुधार की उम्मीद है, और वित्त वर्ष 2028 तक प्रोजेक्ट्स पूरे होने के साथ कैश फ्लो में तेज उछाल दिख सकता है।
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ₹2475 के टारगेट प्राइस के साथ इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। जेफरीज को वित्त वर्ष 2026 में करीब 14% प्री-सेल्स ग्रोथ और 20% कलेक्शंस ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंस्ट्रक्शन पर बढ़ते खर्च और मजबूत सेल्स मिक्स से रिटर्न को सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) करीब 20% तक पहुंच सकता है और वित्त वर्ष 2028 तक फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो सकता है। जेफरीज ने डिविडेंड के ऐलान और प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ने को भी कंपनी के लिए पॉजिटिव बताया।
ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी गोदरजे प्रॉपर्टीज को लेकर काफी बुलिश है और ₹2900 के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म को वित्त वर्ष 2027 में करीब 14% प्री-सेल्स ग्रोथ और करीब 20% कलेक्शंस ग्रोथ की उम्मीद है, जिसे अहम बाजारों में स्थिर लॉन्च और मजबूत हाउसिंग डिमांड से सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म ने बिजनेस डेवलपमेंट खर्च में कमी का जिक्र किया है, जिससे कैपिटल एफिसिएंसी में सुधार हो सकता है, और वित्त वर्ष 2027 से फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो सकता है।
Amba Auto IPO Listing: ₹135 के भाव पर जारी हुआ शेयर, अब एंट्री ने दिया शॉक, लिस्ट होते ही आया लोअर सर्किट पर
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।