LAMORC DIGITAL

गोल्ड और चांदी की कीमतें फिसली, दिल्ली में गोल्ड 10 रुपये

भारत में गोल्ड और चांदी की कीमतें फिसली हैं, जिससे निवेशकों के लिए यह समय सावधानी से निर्णय लेने का है।

गोल्ड और चांदी की कीमतें फिसली: 3 मुख्य बिंदु

  • गोल्ड की कीमतें 2 दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹1320 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1210 सस्ता हुआ है।
  • दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है।
  • चांदी की कीमतें भी 2 दिनों में दिल्ली में प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,64,900 के भाव में बिक रही है।

गोल्ड और चांदी की कीमतें फिसलने से निवेशकों को सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। यह समय उन्हें अपने निवेश की रणनीति का मूल्यांकन करने और आवश्यकतानुसार समायोजन करने का है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और पश्चिमी एशिया में तनाव कम होने से गोल्ड जैसे सेफ हेवन एसेट की मांग कम हुई तो इसकी चमक फीकी हुई। आज 5 मई को गोल्ड की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में आज यह सस्ती हुई है और इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव दिल्ली ₹1,49,760 ₹1,37,290 ₹1,12,360 मुंबई ₹1,49,610 ₹1,37,140 ₹1,12,210 कोलकाता ₹1,49,610 ₹1,37,140 ₹1,12,210 चेन्नई ₹1,52,720 ₹1,39,990 ₹1,16,790 बेंगलुरु ₹1,49,610 ₹1,37,140 ₹1,12,210 हैदराबाद ₹1,49,610 ₹1,37,140 ₹1,12,210 लखनऊ ₹1,49,760 ₹1,37,290 ₹1,12,360 पटना ₹1,49,660 ₹1,37,190 ₹1,12,260 जयपुर ₹1,49,760 ₹1,37,290 ₹1,12,360 अहमदाबाद ₹1,49,660 ₹1,37,190 ₹1,12,260

दो दिनों की स्थिरता के फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। इससे पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15000 महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,64,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,69,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

आगे कैसी रहेगी गोल्ड की चाल?

WealthMills Securities के रिसर्च डायरेक्टर क्रांति बाथिनी के अनुसार डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से गोल्ड पर दबाव बना हुआ है। जब क्रूड महंगा होता है, तो डॉलर की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ता है। साथ ही अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से भी सोने पर दबाव है। क्रांति बाथिनी का कहना है कि पिछले कुछ सालों की तेजी के बाद सोना अभी कंसोलिडेशन फेज में है।

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी आएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने शॉर्ट टर्म में गोल्ड में नरमी का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक गोल्ड का प्राइस ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम ($5,400 प्रति औंस) तक पहुंच जाएगा।

Gold ETF: गोल्ड ETF में गिरावट क्यों, अब क्या करें निवेशक? जानिए एक्सपर्ट से

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top