LAMORC DIGITAL

तमिलनाडु चुनाव के रुझानों से Sun TV शेयर 9% टूटे

तमिलनाडु चुनाव के रुझानों से सन टीवी शेयर 9% टूटे

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं, और शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन के पिछड़ने का असर स्टॉक मार्केट में भी दिख रहा है।

  • सन टीवी नेटवर्क के शेयर 9% से अधिक फिसल गए, जो इसके शेयरों के लिए अगस्त 2024 के बाद से इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट है।
  • मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों ने सन टीवी के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बनाया है, जिससे यह संभल नहीं पाया।
  • फिलहाल बीएसई पर सन टीवी के शेयर 8.18% की गिरावट के साथ ₹555.50 पर हैं।

यह जानना महत्वपूर्ण है कि तमिलनाडु के किस रुझान ने तोड़ दिया Sun TV को? मतों की गिनती में आज शुरुआती रुझान में ही अभिनेता से नेता बने विजय और एडीएमके गठबंधन ने सत्ता में शामिल डीएमके गठबंधन पिछड़ गई।

Sun TV Shares: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में डीएमके गठबंधन के पिछड़ने का असर स्टॉक मार्केट में भी दिखा और सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) के शेयर 9% से अधिक फिसल गए। यह इसके शेयरों के लिए अगस्त 2024 के बाद से इंट्रा-डे में सबसे बड़ी गिरावट है, जब इसके शेयर 10% से अधिक टूटे थे। आज की बात करें मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सन टीवी के शेयरों पर बिकवाली का ऐसा दबाव बनाया है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 8.18% की गिरावट के साथ ₹555.50 पर है। इंट्रा-डे में यह 9.50% उछलकर ₹547.55 तक पहुंच गया था।

तमिलनाडु के किस रुझान ने तोड़ दिया Sun TV को?

मतों की गिनती में आज शुरुआती रुझान में ही अभिनेता से नेता बने विजय और एडीएमके गठबंधन ने सत्ता में शामिल डीएमके गठबंधन पिछड़ गई। इसका सन टीवी नेटवर्क पर इसलिए असर पड़ा क्योंकि इसका मालिकाना हक मारन फैमिली के पास है और कलानिधि मारन दिवंगत डीएमके नेता एम करुणानिधि के पड़पोते हैं। हालांकि पिछले पांच साल में डीएमके की सरकार में सन टीवी के शेयरों का परफॉरमेंस खास नहीं रहाष साल 2023 में 46% की तेजी को छोड़ दें तो साल 2024 में यह 4%, 2025 में 14% और 2022 में 3% कमजोर हुआ था। साल 2021 में यह 4% ऊपर चढ़ा था।

अब चुनावी रिजल्ट के रुझानों की बात करें तो फिलहाल मौजूदा रुझानों के हिसाब से विजय की टीवीके की 98 सीटों पर बढ़त है तो एडीएमके 71 और डीएमके 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।। हालांकि ध्यान दें कि ये शुरुआती रुझान ही हैं और मतों की गिनती आगे बढ़ने पर आखिरी आंकड़े बदल सकते हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सन टीवी नेटवर्क के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 12 जून 2025 को बीएसई पर यह ₹662.00 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 7 महीने में यह 26.72% उछलकर 23 जनवरी 2026 को ₹485.10 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Kotak Mahindra Bank के शेयर धड़ाम, 5% की गिरावट, 5 ब्रोकरेज फर्मों से जानिए निवेश की स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top