LAMORC DIGITAL

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 5% की गिरावट, ब्रोकरेजेज का

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट, लेकिन ब्रोकरेजेज का रुझान बुलिश

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में हाल ही में गिरावट आई है, लेकिन ब्रोकरेजेज का रुझान इस पर बुलिश बना हुआ है।

  • ब्रोकरेज फर्म बर्न्स्टीन ने ₹500 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को मार्केट परफॉर्म रेटिंग दी है।
  • ब्रोकरेज फर्म उम्मीद से बेहतर मुनाफे पर यूबीएस ने ₹500 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदारी की रेटिंग दी है।
  • ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने ₹460 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदारी की रेटिंग दी है।
  • ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ₹450 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदारी की रेटिंग दी है।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट के बावजूद, ब्रोकरेजेज का रुझान इस पर बुलिश बना हुआ है। यह खरीदारी का शानदार मौका बना रहा है।

Kotak Mahindra Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को आज करारा शॉक लगा। एसेट क्वालिटी में सुधार और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी के दम पर मार्च 2026 तिमाही के स्थायी परफॉरमेंस के बावजूद इसके शेयर धड़ाम हो गए। हालांकि ब्रोकरेजेज का रुझान इस पर बुलिश बना हुआ है, जिसके चलते मौजूदा गिरावट खरीदारी का शानदार मौका बना रहा है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.99% की गिरावट के साथ ₹375.05 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 5.14% फिसलकर ₹363.00 तक आ गया था।

Kotak Mahindra Bank पर क्या है ब्रोकरेजेज का रुझान?

ब्रोकरेज फर्म बर्न्स्टीन ने ₹500 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को मार्केट परफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बैंक के लिए वित्त वर्ष 2026 धमाकेदार रही और अहम ऑपरेटिंग मोर्चे पर व्यापक सुधार दिखा। बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में तिमाही आधार पर 13 बेसिस पॉइंट्स की तेजी आई, जो बड़े प्राइवेट बैंकों में सबसे अधिक रही, तो एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते इसकी क्रेडिट कॉस्ट घटकर 39 बेसिस पॉइंट पर आ गई। मार्च तिमाही में बैंक की लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 16% रही और ऑपरेटिंग खर्चों पर नियंत्रण से कमजोर नॉन-इंटरेस्ट इनकम के झटके को संभालने में मदद मिली जिससे रिटर्न रेशियो को सपोर्ट मिला। हालांकि 12.3% का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) अभी भी हाई कैपिटल बफर्स के चलते कॉम्पटीटर्स से पीछे है।

उम्मीद से बेहतर मुनाफे पर यूबीएस ने ₹500 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके मुनाफे को हाई प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी से सपोर्ट मिला। बैंक के लोन में तिमाही आधार पर 3.2% और डिपॉजिट में 5.5% की तेजी आई तो सीएएसए रेश्यो में 200 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार दिखा। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन पर रिस्क-रिटर्न बेहतर है, जिसे ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ में तेजी की उम्मीद, स्थिर मार्जिन और नॉन-लेंडिंग बिजनेस में सुधार का सपोर्ट मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि क्रेडिट लॉस ट्रांजिशन का असर नेट वर्थ के 2% से भी कम रहने की संभावना है।

जेपीमॉर्गन ने ₹476 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को ओवरवेट रेटिंग दी है। मार्च 2026 तिमाही में बैंक की ब्याज से शुद्ध इनकम सालाना आधार पर 8.1% की रफ्तार से बढ़ी, जो पियर ग्रुप में सबसे तेज उछाल में से एक है। रिपोर्टेड मार्जिन में डे-काउंट बेनिफिट्स के चलते बढ़त दिखी। लेकिन कमजोर कार्ड ग्रोथ और ट्रेजरी से जुड़े फैक्टर्स के चलते नॉन-इंटरेस्ट इनकम दबाव में रहा।

मजबूत मार्जिन और एसेट क्वालिटी में तेज सुधार को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने ₹460 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदारी की रेटिंग दी है। लागत पर बेहतर कंट्रोल और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने FY27-28 के लिए बैंक की कमाई के अपने अनुमान में 2% की बढ़ोतरी की है। नोमुरा को उम्मीद है कि FY28 तक बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) लगभग 2% और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 12% तक पहुंच जाएंगे, और FY27-28 के दौरान इसकी कमाई सालाना 18% के करीब रफ्तार से बढ़ेगी।

लोवर प्रोविजनिंग के दम पर उम्मीद से बेहतर प्रॉफिट ग्रोथ को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ₹450 के टारगेट प्राइस के साथ कोटक महिंद्रा बैंक को खरीदारी की रेटिंग दी है। बैंक की लोन ग्रोथ हेल्दी बनी रही, तो डिपॉजिट और CASA ग्रोथ मजबूत रही। इसके अलावा मार्च तिमाही में माइक्रोफाइनेंस और क्रेडिट कार्ड समेत कई सेगमेंट में एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ। हालांकि हाई डिपॉजिट कॉस्ट के चलते मार्जिन पर कुछ दबाव को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसकी कमाई के अपने अनुमान में 3-4% की कटौती की है।

Voda Idea के शेयर FPO प्राइस के पार, हजारों करोड़ की राहत पर 10% का उछाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top