LAMORC DIGITAL

वोडा आइडिया के शेयर उछलकर 4.89% की बढ़त के साथ ₹10.72 पर

वोडा आइडिया के शेयर में तेजी, 4.89% की बढ़त के साथ ₹10.72 पर

वोडा आइडिया के शेयरों में तेजी का दौर जारी है, जो टेलीकॉम सर्विसेज देने वाली दिग्गज कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत है।

  • टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कर्ज से लदी टेलीकॉम कंपनी को गुरुवार 30 अप्रैल की शाम एजीआर बकाए में कुछ राहत दी है।
  • वोडा आइडिया के शेयर 4.89% की बढ़त के साथ ₹10.72 पर हैं, जो एफपीओ प्राइस से अधिक है।
  • कंपनी को मिली है कैसी राहत? एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने इसके आउटस्टैंडिंग एजीआर ड्यू को 27% घटाकर ₹87,695 करोड़ से ₹64,046 करोड़ कर दिया है।

पाठकों को यह जानना जरूरी है कि वोडा आइडिया के शेयरों में तेजी का क्या मतलब है। यह कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत है, लेकिन यह भी ध्यान देना जरूरी है कि कंपनी के पास अभी भी काफी अधिक स्पेक्ट्रम देनदारी है।

Voda Idea News: टेलीकॉम सर्विसेज देने वाले दिग्गज कंपनी वोडा आइडिया के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दिखी और उछलकर यह एफपीओ प्राइस के पार चला गया। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कर्ज से लदी टेलीकॉम कंपनी को गुरुवार 30 अप्रैल की शाम एजीआर बकाए में कुछ राहत दी है। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर दिखा। इसकी तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 4.89% की बढ़त के साथ ₹10.72 (Voda Idea Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 9.98% उछलकर ₹11.24 तक पहुंच गया था।

Voda Idea को मिली है कैसी राहत?

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने इसके आउटस्टैंडिंग एजीआर ड्यू को 27% घटाकर ₹87,695 करोड़ से ₹64,046 करोड़ कर दिया है। कंपनी को मिली राहत के तहत इसे मार्च 2025 से मार्च 2031 यानी छह साल तक हर साल कम से कम ₹124 करोड़ देने हैं जिसके बाद इसे अप्रैल 2031 से मार्च 2035 यानी चार साल तक हर साल कम से कम ₹100 करोड़ देने हैं। इसके बाद जो बकाया बचा होगा, उसे मार्च 2036 से मार्च 2041 के बीच बराबर छह सालाना किश्तों में चुकाना होगा।

क्या कहना है मार्केट एनालिस्ट्स का?

वोडा आइडिया को ट्रैक करने वाले मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक वोडा आइडिया को राहत तो मिली है लेकिन यह मार्केट की उम्मीदों से कम ही। उनकी उम्मीद बकाए में करीब 50% की कमी के राहत की उम्मीद थी। एनालिस्ट्स के मुताबिक एजीआर बकाए के चलते कैश आउटफ्लो वित्त वर्ष 2025 तक लगभग ना के बराबर है। उनका कहना है कि एजीआर के मोर्चे पर कुछ राहत मिलने के बावजूद, वोडाफोन आइडिया पर स्पेक्ट्रम का बकाया अभी भी काफी अधिक है।

वोडाफोन आइडिया पर ₹49 हजार करोड़ की स्पेक्ट्रम देनदारी है जिसे तीन साल में चुकता करना है। इसमें ₹7 हजार करोड़ इस वित्त वर्ष, ₹15 हजार करोड़ अगले वित्त वर्ष 2028 और ₹27 हजार करोड़ वित्त वर्ष 2029 में भरने हैं। यह आंकड़ा भी कंपनी के ₹1.2 लाख करोड़ के कुल स्पेक्ट्रम कर्ज का एक हिस्सा है।

कैसी है शेयरों की हालत?

वोडा आइडिया के ₹18 हजार करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹11 के भाव पर शेयर जारी हुए थे और इनकी मार्केट में 25 अप्रैल 2024 को एंट्री हुई थी। एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 14 अगस्त 2025 को बीएसई पर यह ₹6.12 के भाव पर था जोकि इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से चार महीने में यह 109.15% उछलकर 31 दिसंबर 2025 को ₹12.80 पर पहुंच गया यानी कि महज चार महीने में निवेशकों के पैसे डबल से अधिक हो गए।

4 मई से शुरू हफ्ते में फ्री हो रहे हैं ₹64000 करोड़ के शेयर, Lenskart समेत 6 कंपनियों का लॉक इन होगा खत्म

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top