LAMORC DIGITAL

बीएसई सेंसेक्स 737 अंकों का उछाल, ₹4 लाख करोड़ का मार्केट कैप

बीएसई सेंसेक्स में 737 अंकों का उछाल, ₹4 लाख करोड़ का मार्केट कैप

आज के कारोबारी दिन में बीएसई सेंसेक्स में 737 अंकों का उछाल देखा गया, जिससे मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ तक पहुंच गया।

  • बीएसई सेंसेक्स 737.99 प्वाइंट्स यानी 0.96% के उछाल के साथ 77,651.49 पर है।
  • निफ्टी 50 222.15 प्वाइंट्स यानी 0.93% की बढ़त के साथ 24,219.70 पर है।
  • ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.64 लाख करोड़ बढ़ गया है।
  • स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी का अच्छा रुझान है।

निवेशकों को यह जानना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इसलिए, पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है।

Sensex-Nifty starts green: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के दिन आज मार्केट में काफी हलचल है। अमेरिका के होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकालने की कोशिशों और अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन के ₹2.43 लाख करोड़ के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने से घरेलू मार्केट को अच्छा सपोर्ट मिला है। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक को छोड़ हर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स फिलहाल ग्रीन हैं। ऑटो, रियल्टी और केमिकल्स सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1% से अधिक तेजी है। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी खरीदारी का अच्छा रुझान है।

ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4.64 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹4.64 लाख करोड़ अधिक हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:22 पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 737.99 प्वाइंट्स यानी 0.96% के उछाल के साथ 77,651.49 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 222.15 प्वाइंट्स यानी 0.93% की बढ़त के साथ 24,219.70 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹4.64 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,63,01,247.225 करोड़ था। आज यानी 4 मई 2026 को मार्केट की रौनक में यह ₹4,67,65,388.52 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,64,141.295 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से आज सिर्फ तीन स्टॉक्स- कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस और जोमैटो की एटर्नल ही फिलहाल लाल हैं। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक तेजी आज मारुति में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

83 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3170 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 2126 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 784 में गिरावट का रुझान है और 260 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 83 शेयर एक साल के हाई और 12 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 104 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 60 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top