LAMORC DIGITAL

चार राज्यों के चुनावी नतीजे के बाद शेयर बाजार का क्या होगा?

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे कुछ ही देर में आने लगेंगे। इन नतीजों का असर शेयर बाजारों पर पड़ेगा।

चुनावी नतीजों के बाद शेयर बाजार का क्या होगा?

  • गिफ्ट निफ्टी का संकेत पॉजिटिव है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ा उछाल दिख सकता है।
  • विदेशी बाजारों के संकेत भी पॉजिटिव हैं, जिससे शेयर बाजारों में तेजी की संभावना है।
  • पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों का बाजार पर सबसे ज्यादा असर होगा, जिससे ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की लड़ाई दिख रही है।

पाठकों को यह जानना जरूरी है कि चुनावी नतीजों का असर शेयर बाजारों पर कैसे पड़ेगा। अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक आते हैं तो बाजार में तेजी की संभावना है।

Share Markets News: शेयर बाजार के लिए आज यानी 4 मई का दिन बहुत अहम है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे कुछ ही देर में आने लगेंगे। इनका असर शेयर बाजारों पर पड़ेगा। गिफ्ट निफ्टी का संकेत पॉजिटिव है। वह हरे निशान में चल रहा है। विदेशी बाजारों के संकेत भी पॉजिटिव हैं। ऐसे में चुनावी नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक रहने पर सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ा उछाल दिख सकता है।

गिफ्ट निफ्टी के पॉजिटिव संकेत

गिफ्टी निफ्टी 4 मई की सुबह मजबूत खुला। लेकिन, थोड़ी देर बाद तेजी थोड़ी कम पड़ गई। 7:46 बजे यह 0.20 फीसदी यानी 47.50 अंक के उछाल के साथ 24,257 अंक पर चल रहा था। मार्केट की नजरें विधानसभा चुनावी नतीजों पर लगी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दो-ढाई घंटे में तस्वीर का अंदाजा लग जाएगा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है।

बंगाल के नतीजों का बाजार पर असर

इनवेस्टर्स की नजरें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच इस बार कांटे की लड़ाई दिख रही है। ममता अगर जीतती हैं तो वह चौथी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसका मतलब है कि राज्य के गवर्नेंस और पॉलिसी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, अगर बीजेपी पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाती है तो इससे राज्य को 15 साल बाद नई सरकार मिलेगी।

Share Market Live Update

मई का आगाज तेजी के साथ हो सकता है

मई का महीना बाजार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी वजह यह है कि अप्रैल के बाद इनवेस्टर्स बाजार में रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बाजार बंद थे। 2 और 3 मई को बाजार में शनिवार और रविवार की छुट्टी थी। आज यानी 4 मई शेयर बाजार में मई का पहला कारोबारी दिन है। अगर मई का आगाज तेजी के साथ होता है तो बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव हो सकता है। ऐसे में रिकवरी जारी रह सकती है।

ECI Election Results Live

अप्रैल में बाजार में आई है रिकवरी

मार्च में शेयर बाजारों में अमेरिका-ईरान की लड़ाई की वजह से बड़ी गिरावट आई थी। इससे इनवेस्टर्स में घबराहट देखने को मिली थी। हालांकि, अप्रैल में रिकवरी से इनवेस्टर्स की जख्म पर थोड़ा मरहम लगा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मई में रिकवरी जारी रहती है तो इससे फिर से इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बाजार में बढ़ सकती है।

West Bengal Elections Result Live

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top