LAMORC DIGITAL

क्रिप्टो मार्केट में टॉप-10 के दो क्रिप्टो में ही जोरदार तेजी

क्रिप्टो मार्केट में हालिया गतिविधियों को समझने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि कौन से क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी और कौन से में गिरावट हो रही है।

क्रिप्टो मार्केट की वर्तमान स्थिति

  • टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में जोरदार तेजी है, बाकी सबमें 1% से कम ही उछाल है।
  • ट्रॉन (Tron) में ढाई फीसदी से अधिक और हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में 4% से अधिक की बढ़त दिख रही है।
  • बिटकॉइन (BitCoin) में हल्की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी हल्का बढ़ा है।

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में। यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही जोरदार तेजी है और बाकी सबमें 1% से कम ही उछाल है। आज ट्रॉन (Tron) में ढाई फीसदी से अधिक तो हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में 4% से अधिक की बढ़त दिख रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें हल्की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 022% की तेजी के साथ $78,457.95 (₹74.46 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.31% की तेजी आई है और यह $2.6 लाख करोड़ (₹246.77 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के चार ही क्रिप्टो- ट्रॉन (Tron) और डॉगक्वॉइन (DogeCoin), बिटक्वॉइन (BitCoin) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन हैं। हालांकि इसमें से यूएसडी कॉइन तो लगभग फ्लैट है और बिटकॉइन में करीब आधे फीसदी की मजबूती आई है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव 7 दिन में उतार-चढ़ाव बिटकॉइन (BitCoin) $78,457.95 0.22% 0.53% एथेरियम (Ethereum) $2,312.69 0.38% (-) 0.98% टेथर (Tether) $0.9997 0.00% (-) 0.03% एक्सआरपी (XRP) $1.38 0.14% (-) 2.80% बीएनबी (BNB) $6181.15 0.45% (-) 2.13% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9998 0.01% 0.01% सोलाना (Solana) $83.96 0.00% (-) 3.01% ट्रॉन (Tron) $0.3391 2.54% 4.61% डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1080 0.14% 9.61% हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $40.72 4.13% (-) 0.31%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $7731 करोड़ (₹7.34 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 36.73% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.37% हिस्सेदारी है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top