अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 19% तक की बढ़त की संभावना को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Ultratech Cement Share Price: शेयर की BSE पर वर्तमान कीमत 11582.80 रुपये है।
- अल्ट्राटेक सीमेंट का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,982.76 करोड़ रुपये रहा।…
- आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आगे 19 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है।
- ऐसा अनुमान ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आगे 19 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। ऐसा अनुमान ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के प्राइस टारगेट से मिला है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग दोहराई है और 13800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 19 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर की BSE पर वर्तमान कीमत 11582.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.41 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
मोतीलाल ओसवाल ने अपने रिसर्च नोट में कहा, ‘हमने हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट (UTCEM) के बागा प्लांट में प्लांट विजिट प्रोग्राम में हिस्सा लिया। वहां हमने मैनेजमेंट टीम के साथ बातचीत की और उसके बाद प्लांट का दौरा किया।’ ब्रोकरेज के मुताबिक, बातचीत की मुख्य बातें इस तरह रहीं…
1. अल्ट्राटेक सीमेंट का मार्केट शेयर 31.4% है, जबकि क्षमता के हिसाब से मार्केट शेयर 27.8% है।
2. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 की जनवरी—मार्च तिमाही तक EBITDA/t को 1,400 रुपये तक और वित्त वर्ष 2028 तक ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड) को 15% से ज्यादा तक पहुंचाना है।
3. अगले कुछ वर्षों में इंडस्ट्री की मांग 7-8% CAGR की दर से बढ़ने का अनुमान है।
4. कुल वॉल्यूम में UBS स्टोर्स का योगदान मौजूदा 21% से बढ़ाकर 40% तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस 13800 रुपये रखा है।
Ultratech Cement का मार्च तिमाही में मुनाफा 20% बढ़ा
अल्ट्राटेक सीमेंट का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,982.76 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 2,482.04 करोड़ रुपये से 20 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 25799.47 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 23063.32 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 21894.18 करोड़ रुपये के हो गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 20,044.49 करोड़ रुपये के थे।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 8,165.64 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 6,039.11 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडटेड रेवेन्यू 88,511.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 75,955.13 करोड़ रुपये था।
Market This Week: इस हफ्ते किस ओर करवट लेगा बाजार; विधानसभा चुनावों के नतीजों, तेल की कीमत, Q4 नतीजों समेत इन अहम फैक्टर्स से होगा तय
देगी अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड
अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए शेयरहोल्डर्स को 240 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। यह कंपनी की ओर से घोषित अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड है। रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक महीने में 8 प्रतिशत चढ़ा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।