LAMORC DIGITAL

DII Buying Stocks: पूरी बात आसान भाषा में

DII Buying Stocks: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • DII Buying Stocks: घरेलू संस्थागत निवेशकों ने मार्च तिमाही के दौरान 4 बड़े स्टॉक्स में हिस्सेदारी बढ़ाई है।
  • मजबूत बिजनेस और ग्रोथ संकेतों के बीच सवाल है, क्या निवेशकों को भी इन…
  • DII Buying Stocks: कई सालों तक भारतीय बाजार फॉरेन इंस्टीट्यूशल इनवेस्टर्स (FII) के मूड पर चलता रहा है।
  • पैसा आया तो बाजार चढ़ा, पैसा निकला तो गिरा।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

DII Buying Stocks: कई सालों तक भारतीय बाजार फॉरेन इंस्टीट्यूशल इनवेस्टर्स (FII) के मूड पर चलता रहा है। पैसा आया तो बाजार चढ़ा, पैसा निकला तो गिरा। लेकिन 2026 की शुरुआत में एक बदलाव दिखा। FIIs ने भले ही पैसा निकाला, लेकिन डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशल इनवेस्टर्स (DII) बाजार को संभालने के लिए आगे आए।

लार्जकैप कंपनियां इस ट्रेंड की सबसे बड़ी फायदा उठाने वाली रहीं। मजबूत बिजनेस, स्थिर कमाई और इंडस्ट्री में पकड़ की वजह से ये शेयर संस्थागत निवेशकों की पसंद बने रहते हैं। आइए उन कंपनियों को देखते हैं, जहां DII की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा बढ़ी है।

सरकारी कंपनी Bharat Heavy Electricals (BHEL) देश की बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है।

मार्च 2026 तिमाही में DII हिस्सेदारी 17.92% से बढ़कर 22.44% हो गई, यानी 4.52 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार इसकी बड़ी वजह रहा। Q3 FY26 में रेवेन्यू 7,277.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,473.1 करोड़ रुपये हो गया।

नेट प्रॉफिट भी 134.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 390.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। नेट प्रॉफिट मार्जिन 1.85% से बढ़कर 4.61% हो गया, जो बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाता है। सालभर में 750 अरब रुपये के ऑर्डर मिले, जिससे ऑर्डर बुक करीब 2.4 ट्रिलियन रुपये हो गई। आगे कंपनी सोलर प्रोजेक्ट्स और ग्रीन इनिशिएटिव्स पर जोर दे रही है।

इंडसइंड बैंक प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक है, जो रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों तरह के ग्राहकों को सेवाएं देता है। मार्च 2026 तिमाही में DII हिस्सेदारी 35.14% से बढ़कर 40.38% हो गई, यानी 5.24 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी।

इस बढ़त की बड़ी वजह बैंक का गोल्ड लोन बिजनेस है। फरवरी में बैंक ने 245 नई ब्रांच में गोल्ड लोन सर्विस शुरू की। इससेकुल 500 ब्रांच में यह सुविधा उपलब्ध हो गई। गोल्ड लोन की मांग घरों, छोटे व्यापारियों और कृषि से जुड़े ग्राहकों में लगातार बनी हुई है, जिससे बैंक की ग्रोथ को सपोर्ट मिल रहा है।

विशाल मेगा मार्ट मिडिल और लोअर मिडिल क्लास के लिए हाइपरमार्केट चेन चलाती है। यहां कपड़े, FMCG और रोजमर्रा के कई सामान मिलते हैं। मार्च 2026 तिमाही में DII हिस्सेदारी 25.47% से बढ़कर 32.38% हो गई, यानी 6.91 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी।

कंपनी तेजी से अपने स्टोर नेटवर्क को बढ़ा रही है। दिसंबर 2025 तक इसके 771 स्टोर हो चुके थे। इनमें 383 टियर-3 शहरों, 188 टियर-2 और 200 टियर-1 शहरों में हैं। FY26 में कंपनी 100 से ज्यादा नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है और इसके लिए करीब 2.5 अरब रुपये निवेश करेगी।

PB फिनटेक ऑनलाइन इंश्योरेंस और क्रेडिट प्लेटफॉर्म चलाती है। इसमें Policybazaar, Paisabazaar और Pensionbazaar शामिल हैं। मार्च 2026 तिमाही में DII हिस्सेदारी 25.59% से बढ़कर 32.55% हो गई, यानी 6.96 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी।

PB फिनटेक का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। Q3 FY26 में रेवेन्यू 37% बढ़कर 17.7 अरब रुपये हो गया। नेट प्रॉफिट 165% बढ़कर 1.9 अरब रुपये पहुंच गया। कंपनी आगे AI के जरिए हेल्थकेयर सेक्टर में विस्तार और PB Partners प्लेटफॉर्म के जरिए अपने नेटवर्क को बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

क्या निवेशकों लगाना चाहिए दांव?

जिन लार्जकैप शेयरों में DIIs की हिस्सेदारी बढ़ती है, वa अक्सर इस बात का संकेत होता है कि घरेलू निवेशकों को कंपनी के भविष्य पर भरोसा है। ये निवेशक आमतौर पर शॉर्ट टर्म शोर की बजाय लॉन्ग टर्म ग्रोथ को देखते हैं।

लेकिन, सिर्फ DII खरीद के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। निवेश से पहले वैल्यूएशन, कर्ज, ग्रोथ प्लान, प्रतिस्पर्धा और सेक्टर की स्थिति को समझना जरूरी है।

Market Next Week: अगले हफ्ते बाजार पर दिखेगा घरेलू राजनीतिक घटनाओं का असर, बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top