LAMORC DIGITAL

वोडा आइडिया को 23000 करोड़ रुपये की बड़ी राहत, दस साल तक बड़ा

वोडा आइडिया को 23000 करोड़ रुपये की बड़ी राहत, दस साल तक बड़ा को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Voda Idea News: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही वोडा आइडिया को ₹23000 करोड़ से बड़ी राहत मिली है।
  • सिर्फ यही नहीं, एक ऐसी बड़ी राहत मिली है कि कई वर्षों तक बड़ा पैसा जुटाने की जरूरत भी…
  • Voda Idea News: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया को बड़ी राहत मिली है।
  • इसकी वजह ये है कि सरकार ने इसके एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए में बदलाव किया है और इसे कम किया है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Voda Idea News: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया को बड़ी राहत मिली है। इसकी वजह ये है कि सरकार ने इसके एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाए में बदलाव किया है और इसे कम किया है। टेलीकॉम कंपनी ने यह जानकारी गुरुवार 30 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक वोडा आइडिया को ₹23,000 करोड़ की राहत मिली है। चूंकि आज महाराष्ट्र दिवस को स्टॉक मार्केट बंद है तो इस राहत का असर सोमवार 4 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों की चाल पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 30 अप्रैल को बीएसई पर यह 0.68% की गिरावट के साथ ₹10.22 (Voda Idea Share Price) पर बंद हुआ था।

Voda Idea पर अब कितनी है एजीआर की देनदारी?

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने दिसंबर 2025 तक की वोडा आइडिया की एजीआर देनदारी में बदलाव किया है। टेलीकॉम विभाग ने इसे ₹64,046 करोड़ किया है जोकि पहले के अनुमान ₹87,695 करोड़ से ₹23,649 करोड़ कम है। यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हुआ है जिसमें सरकार को एजीआर कैलकुलेशंस पर टेलीकॉम कंपनियों की शिकायतों पर विचार करने की मंजूरी दी गई थी।

हालांकि वोडा आइडिया को सिर्फ एजीआर बकाए में कटौती का ही फायदा नहीं मिला है बल्कि इसे कब चुकाना है, इसे लेकर भी बड़ी राहत मिली है। अब वोडा आइडिया को तुरंत चुकाना नहीं शुरू करना है। इसकी बजाय कंपनी को वित्त वर्ष 2032 से चार साल तक सालाना कम से कम ₹100 करोड़ देने हैं। इसके बाद जो बकाया होगा, उसे वित्त वर्ष 2036 से वित्त वर्ष 2041 तक चुकाने के लिए समान छह सालाना किश्तों में बांट दिया जाएगा।

इससे वोडा आइडिया को बड़ी राहत मिली है क्योंकि बड़े पेमेंट करीब दस साल के लिए टल गए तो कर्ज में डूबी कंपनी के लिए आने वाले समय में कैश फ्लो को लेकर दबाव कम झेलना होगा। यह भारी बकाए, कमजोर कैश फ्लो और तगड़े कॉम्पटीशन से जूझ रही वोडा आइडिया के लिए काफी अहम है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

वोडा आइडिया के शेयरों ने निचले स्तर से शानदार वापसी की और पिछले साल महज चार ही महीनों में निवेशकों के पैसों को डबल से अधिक कर दिया था। पिछले साल 14 अगस्त 2025 को बीएसई पर यह ₹6.12 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से चार ही महीने में यह 109.15% उछलकर 31 दिसंबर 2025 को ₹12.80 पर पहुंच गया था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

बाजार में ‘डर के आगे जीत है’ जैसा माहौल, 2032 में 50000 तक जा सकता है निफ्टी -रामदेव अग्रवाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top