ऑनलाइन बाई का जादू: घरेलू कामकाज की डिजिटल क्रांति
भारत में ई-कॉमर्स की शुरुआत के बाद से, हमारी आदतें बदल गई हैं। आज, हम अमेजॉन से सामान खरीदने से लेकर 10 मिनट में ब्लिंकिट से राशन तक, हमारी उंगलियों ने क्लिक करना सीख लिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि जिस ‘कामवाली बाई’ के लिए हम मोहल्ले के नेटवर्क पर निर्भर रहते थे, अब वो भी बस एक ऐप के ‘सिंगल टैप’ पर आपके दरवाजे पर होगी?
- ऑनलाइन बाई ऐप्स जैसे Snabbit और Urban Company ने घरेलू कामकाज को डिजिटल क्रांति के दौर से गुजरने के लिए मजबूर किया है।
- इन ऐप्स के माध्यम से, आप 100-150 रुपये प्रति घंटे के रेट पर बाई बुक कर सकते हैं और उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है।
- ऑनलाइन बाई ऐप्स ने कंज्यूमर को समस्याओं का समाधान करने के लिए एक ‘बैकअप’ प्रदान किया है, जिससे वे 10-15 मिनट में ‘ऑन-डिमांड’ हेल्पर बुला सकते हैं।
- इन ऐप्स ने कंज्यूमर को एक ‘सुविधा’ प्रदान किया है, जिससे वे पारंपरिक बाई की तुलना में काम कराना काफी महंगा नहीं है।
लेकिन यह भी जरूरी है कि हम सिक्के का दूसरा पहलू भी देखें। जहां ये ऐप्स सुविधा दे रहे हैं, वहीं कंज्यूमर के तौर पर कुछ नई चुनौतियां, शिकायतें और आशंकाएं भी हैं। भारत में ‘कामवाली बाई’ सिर्फ एक वर्कर नहीं, अक्सर परिवार का हिस्सा जैसी होती है। सुख-दुख की बातें और आपसी समझ का एक रिश्ता होता
Consumer Adda: ई-कॉमर्स जब भारत में आया तो इसने लोगों की आदत बदल दी। आज अमेजॉन से सामान मंगाना हो या 10 मिनट में ब्लिंकिट से राशन, हमारी उंगलियों ने क्लिक करना सीख लिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि जिस ‘कामवाली बाई’ के लिए हम मोहल्ले के नेटवर्क पर निर्भर रहते थे,अब वो भी बस एक ऐप के ‘सिंगल टैप’ पर आपके दरवाजे पर होगी? जी हां, बड़े शहरों में अब घरेलू कामकाज का असंगठित क्षेत्र एक बड़ी डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है। लेकिन सवाल है कि अब ये’क्लीनिंग और कुकिंग’ऐप्स हमारे घरों के भीतर के रिश्तों और काम करने के तरीकों को भी बदल देंगे? क्या यह बदलाव घरेलू कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा लाएगा या फिर ये एक ‘गिग इकोनॉमी’का ए नया जाल है? यहां आज हम इसी पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
कैसे मिलेगी ऑनलाइन बाई?
सबसे पहले आपको बताते हैं कि ये पूरा सिस्टम यूजर के एंड पर कैसे काम करता है। यह बहुत सिंपल है। आपको बस ऐप डाउनलोड करना है।। फोन नंबर के जरिए रजिस्टर करना है और बस आप घंटे के हिसाब से बाई बुक कर सकते हैं। फिलहाल 100-150 रुपए प्रति घंटे के रेट पर बाई मिल जाती है। काम पर लगाने से पहले उन्हें अच्छी ट्रेनिंग दी गई है, बाद में जब ये बाजार बड़ा होगा तब कितनी ट्रेनिंग हो पाएगी, ये कहना मुश्किल है। लेकिन अभी जो बाई मिल रही है वो ना सिर्फ ट्रेन्ड है बल्कि सलीके वाली और काम से काम रखने वाली है।
कुछ पॉपुलर ऐप्स के नाम भी आपको बता देते हैं। ये हैं Urban Company इसे तो आप पहले से जानते होंगे। इसके अलावा BookMyBai, Snabbit, Broomees, Helper4U, MeeHelp ऐसे और दर्जनों ऐप हैं। लेकिन आजकल इनमें से सबसे पॉपुलर ऐप्स हैं Snabbit और Urban Company । जरा Snabbit के प्रोफाइल पर गौर करते हैं तो आपको पता चल जाएगा कि ये ऑनलाइन बाई का चलन कितनी तेजी से बढ़ रहा है। ये ऐप मुंबई,दिल्ली-NCR, बेंगलुरु,हैदराबाद और पुणे में सर्विस दे रहा है। Snabbit के 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स हो चुके हैं। मतलब 10 लाख परिवारों तक ये पहुंच चुका है। मार्च 2026 में इस सर्विस ने 10 लाख से ज्यादा बुकिंग्स भी पूरी कर ली है। ऐप का दावा है कि हर दिन 40,000 से ज्यादा जॉब्स प्रोसेस किए जा रहे हैं। इस ऐप से 15,000 से ज्यादा ट्रेन्ड वर्कर्स जुड़ चुके हैं। खास बात ये है कि Snabbit का 100% वर्कफोर्स महिलाओं से बना है। Snabbit ने हाल ही में (अप्रैल 2026) में 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 460 करोड़ रुपये की बड़ी फंडिंग जुटाई है।
समस्याओं का समाधान, 10-15 मिनट में बुला सकते हैं ‘ऑन-डिमांड’ हेल्पर
जब हम एक कंज्यूमर के नजरिए से देखते हैं तो ये ऐप्स सिर्फ एक’कामवाली बाई’नहीं दे रहे,बल्कि ये हमारी लाइफ की कुछ बड़ी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हम अभी तक जिस सबसे बड़ी समस्या का आए दिन सामना करते हैं कि “आज बाई आएगी या नहीं?” इससे मुक्ति मिल जाती है। अगर बाई ने देर की और फिर ना फोन किया और ना फोन उठाया तो समझिए पूरे दिन का शेड्यूल बिगड़ गया। लेकिन अब ऐसा नहीं है। ये ऐप्स’बैकअप’प्रदान करते हैं। अगर आपकी नियमित बाई नहीं आई तो आप 10-15 मिनट में ‘ऑन-डिमांड’ हेल्पर बुला सकते हैं।
अनऑर्गेनाइज्ड होने की वजह से हर घर में बाई का अलग रेट होता है। ऐसे में कंज्यूमर को लगता है वो ज्यादा पैसे दे रहा है और बाई को लगता है कि उसे कम पैसे मिलते हैं। लेकिन ऑनलाइन में इस मोल भाव और माथापच्ची से छुट्टी मिल जाती है। ‘मेनू कार्ड’की तरह फिक्स्ड रेट्स हैं। आपको पता है कि 1 घंटे की बर्तन सफाई या डीप क्लीनिंग के कितने पैसे लगेंगे। इसमें न कोई मोलभाव है और न ही बाद में होने वाली चिक-चिक। अजनबियों को घर में प्रवेश देना हमेशा एक सिक्योरिटी रिस्क माना जाता है। पहले हम सिर्फ ‘पड़ोस की गवाही’ पर भरोसा करते थे। लेकिन Snabbit या Urban Company जैसे ऐप्स आधार कार्ड वेरिफिकेशन और पुलिस बैकग्राउंड चेक का दावा करते हैं। साथ ही Rating & Review सिस्टम आपको यह बताता है कि उस कामगार का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा है।
पारंपरिक बाई को अक्सर आधुनिक गैजेट्स जैसे कि माइक्रोवेव,डिशवॉशर या महंगे वैक्यूम क्लीनर चलाने में दिक्कत होती थी। ये ऐप्स अपने वर्कफोर्स को ट्रेनिंग देते हैं। उन्हें पता होता है कि किस सरफेस पर कौन सा केमिकल इस्तेमाल करना है या मशीन कैसे चलानी है। वे ‘वर्दी’ में आते हैं और एक तय समय सीमा में काम खत्म करते हैं,जिससे आपका समय बचता है।
कैश का इंतजाम करना,छुट्टियां काटना और महीने के अंत में हिसाब करना एक सिरदर्द था। अब सब कुछ ऐप पर है। आप क्रेडिट कार्ड,UPI या वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं। आपके पास एक डिजिटल रसीद और हिस्ट्री होती है कि आपने महीने में कितनी बार सेवा ली और कितना खर्च किया। तो कुल मिलाकर कंज्यूमर के लिए ये ऐप सिर्फ एक’सुविधा’नहीं हैं,बल्कि ये मन की शांति का सौदा कर रहे हैं। हम पैसे काम के नहीं,बल्कि उस काम के होने की गारंटी के दे रहे हैं।
लेकिन ये भी जरूरी है कि हम सिक्के का दूसरा पहलू भी देखें। जहां ये ऐप्स सुविधा दे रहे हैं,वहीं कंज्यूमर के तौर पर कुछ नई चुनौतियां,शिकायतें और आशंकाएं भी हैं। भारत में’कामवाली बाई’सिर्फ एक वर्कर नहीं,अक्सर परिवार का हिस्सा जैसी होती है। सुख-दुख की बातें और आपसी समझ का एक रिश्ता होता था। ऐप्स ने इसे पूरी तरह मशीनी बना दिया है। हर बार एक नया व्यक्ति आता है,जिसे आपको फिर से निर्देश देने पड़ते हैं। वह घड़ी देखकर काम करता है और समय होते ही निकल जाता है।
पारंपरिक बाई की तुलना में इन ऐप्स के जरिए काम कराना काफी महंगा पड़ता है। अभी तो ये ग्राहक जुटा रहे हैं लेकिन ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स का हमारा अनुभव बताता है कि ऐप्स अक्सर प्लेटफॉर्म फीस,कन्वीनिएंस फीस और पीक-आवर चार्ज वसूलते हैं। इसके अलावा जो काम एक महीने की पगार में हो जाता था,यहां पर महीने का बजट काफी बढ़ सकता है। जैसे हम ऊबर ड्राइवर को रेटिंग देते हैं,वैसे ही यहां भी रेटिंग और रिव्यू होता है। कई बार ग्राहक अपनी नाराजगी निकालने के लिए खराब रेटिंग दे देते हैं,जिससे उस गरीब कामगार की रोजी-रोटी खतरे में पड़ जाती है। दूसरी तरफ,कामगार भी रेटिंग के डर से ग्राहकों की नाजायज मांगों को मानने पर मजबूर हो जाते हैं। यह एक ‘डिजिटल शोषण’ का रूप ले सकता है।
इसके अलावा अगर घर में कुछ टूट जाए या कोई सामान गायब हो जाए तो पारंपरिक बाई को पकड़ना आसान था। ऐप आधारित कंपनियों में कस्टमर केयर से बात करना एक लंबी प्रक्रिया होती है। कंपनी अक्सर पल्ला झाड़ लेती है कि वह सिर्फ एक’प्लेटफॉर्म’है और कामगार एक ‘स्वतंत्र पार्टनर’है। यानी नुकसान की भरपाई कौन करेगा,यह हमेशा स्पष्ट नहीं होता।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।