LAMORC DIGITAL

मई 2026: बैंक 12 दिन बंद, शेयर बाज़ार भी

बैंक 12 दिन बंद, शेयर बाज़ार भी: मई 2026 की छुट्टियों की जानकारी

मई 2026 में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे, जिनमें हर रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्योहार और खास मौके शामिल हैं।

  • बैंक बंद रहने वाले दिनों में चेक क्लियरेंस, कैश जमा या निकासी और पासबुक अपडेट जैसे काम नहीं हो पाएंगे।
  • हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं।
  • मई महीने में शेयर बाजार भी दो दिन बंद रहेगा। 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) और 28 मई (बकरीद) को NSE और BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई 2026 बैंक छुट्टियों की लिस्ट में 1 मई, 9 मई, 16 मई, 26 मई, 27 मई और 28 मई शामिल हैं। यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बैंकिंग से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। इसलिए, बेहतर है कि आप पहले से योजना बनाकर अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

Bank Holiday: मई की गर्मी में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर जान लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार मई 2026 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें हर रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्योहार और खास मौके शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ सिर्फ चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें।

महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है, जिससे लोगों को एक तरह का लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। 1 मई को छुट्टी है, 2 मई को बैंक खुले रहेंगे और 3 मई को रविवार है। ऐसे में कई लोग इन तीन दिनों को मिलाकर छुट्टी प्लान कर सकते हैं।

छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच बंद रहने से चेक क्लियरेंस, कैश जमा या निकासी और पासबुक अपडेट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं।

इसके अलावा मई महीने में शेयर बाजार भी दो दिन बंद रहेगा। 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) और 28 मई (बकरीद) को NSE और BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई 2026 बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 मई – बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस

9 मई – दूसरा शनिवार + रविंद्रनाथ टैगोर जयंती

16 मई – कुछ राज्यों में स्टेट डे

26 मई – काजी नजरुल इस्लाम जयंती

27 मई – बकरीद (ईद-उल-अजहा)

28 मई – बकरीद (कुछ राज्यों में)

मई में छुट्टियां ज्यादा होने की वजह से बैंकिंग से जुड़े कामों में देरी हो सकती है। ऐसे में बेहतर है कि आप पहले से योजना बनाकर अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

किस राज्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक – RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मई 2026 1 9 16 26 27 28 अगरतला • • • अहमदाबाद • आईजॉल • • इंफाल • • ईटानगर • कानपुर • • कोच्‍ची • • कोलकाता • • • कोहिमा • गंगटोक • गुवाहाटी • • चंडीगढ़ • चेन्‍नै • • जम्मू • • • जयपुर • तिरुवनंतपुरम • • देहरादून • • नई दिल्‍ली • • नागपुर • • पटना • • पणजी • • बंगलूर • • बेलापुर • • भुवनेश्वर भोपाल • • मुंबई • • राँची • • रायपुर • • लखनऊ • • विजयवाड़ा • • श्रीनगर • • • शिमला • • शिलांग • हैदराबाद • •

बैंकों की छुट्टी का कारण

छुट्टी का कारण मई महीनाे की तारीख महाराष्ट्र दिन/बुद्ध पूर्णिमा/ मई दिवस (श्रम दिवस)/पंडित रधुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस 1 मई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई राज्य दिवस 16 मई काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन 26 मई ईद-उल-अज़हा (बकरी-ईद)/ईद-उल-जुहा 27 मई बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) 28 मई

(सोर्स – RBI वेबसाइट)

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top