LAMORC DIGITAL

शेयर बाजार बंद: 1 मई को बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे

शेयर बाजारों में आने वाले दो छुट्टियों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है। इन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार की कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

शेयर बाजार बंद: 1 मई और 28 मई को बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे

  • 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे।
  • 28 मई को बकरीद के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे।
  • मई में शेयर बाजारों में दो छुट्टियां होंगी।

इन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार की कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए, निवेशकों को इन छुट्टियों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।

Stock Market Holiday: शेयर बाजारों में 1 मई यानी शुक्रवार को कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई को बंद रहेंगे। दोनों एक्सचेंजों के इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई में शेयर बाजारों में दो छुट्टियां

एमसीएक्स में 1 मई को सुबह के सेशन में ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी एक्सचेंज की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी। अगले महीने शेयर बाजार में दो छुट्टियां हैं। दूसरी छुट्टी 28 मई यानी गुरुवार को होगी। उस दिन बकरीद के मौके पर बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे।

अप्रैाल में शेयर बाजार में आई रिकवरी

अप्रैल में भारतीय शेयर बाजारों में रिकवरी दिखी। इस महीने सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 5 फीसदी रिकवरी आई। बैंक निफ्टी में 6 फीसदी से ज्यादा रिकवरी आई। हालांकि, पूरे महीने शेयर बाजार में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन, मार्च के मुकाबले अप्रैल बेहतर रहा।

बाजारों पर अमेरिका-ईरान की लड़ाई का असर

अमेरिका-ईरान में लड़ाई शुरू होने के बाद शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। यह लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। इसका असर मार्च में दुनियाभर के बाजारों पर पड़ा था। लड़ाई की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आया। मार्च में ब्रेंट क्रूड एक समय 118 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। उसके बाद उसमें गिरावट आई। इसके बावजूद यह मार्च में ज्यादातर समय 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना रहा।

30 अप्रैल को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

30 अप्रैल को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दिखी। निफ्टी 12:40 बजे 1.13 फीसदी यानी 273 अंक गिरकर 23,906 पर चल रहा था। सेंसेक्स 1.07 फीसदी यानी 828 अंक गिरकर 76,674 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी 1.23 फीसदी यानी 676 अंक गिरकर 54,719 पर चल रहा था। क्रूड में फिर से उछाल आया है, जिसका असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है। 29 अप्रैल को क्रूड फिर से 120 डॉलर के पार हो गया था। हालांकि, अब यह गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top