LAMORC DIGITAL

बंगाल चुनाव के बाद भी बाजार में स्थिरता की कमी

बंगाल चुनाव के बाद भी बाजार में स्थिरता की कमी

बाजार में स्थिरता की कमी के बावजूद, सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए, जबकि तेल-गैस और IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

  • सेंसेक्स 609 प्वाइंट चढ़कर 77,496 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 182 प्वाइंट चढ़कर 24,178 पर बंद हुआ।
  • मिडकैप 43 प्वाइंट गिरकर 60,377 पर बंद हुआ।

पाठकों को यह जानना जरूरी है कि बाजार की चाल कैसी रह सकती है और किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24261-24329 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24377-24409/24446 पर है।

Stock Market trend: 29 अप्रैल के आखिरी घंटे में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। FMCG,रियल्टी और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी। तेल-गैस और IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। PSE इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609 प्वाइंट चढ़कर 77,496 पर बंद हुआ। निफ्टी 182 प्वाइंट चढ़कर 24,178 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी फ्लैट 55,404 पर बंद हुआ। मिडकैप 43 प्वाइंट गिरकर 60,377 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 94.85/$ पर बंद हुआ।

ऐसे में सवाल है कि आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है और किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए? बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24261-24329 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24377-24409/24446 पर है। इसके लिए पहला बेस 24040-23977 पर और बड़ा बेस 23777/23841-23909 पर है। कल लेवल टू लेवल ट्रेड्स ने काम किया,24278 पर मुनाफावसूली करने को साफ कहा था,क्रूड सबसे बड़ा चैलेंज रहा। एग्जिट पोल अभी बंगाल में साफ दिशा नहीं दे रहे,इसलिए प्रीमियम मिसिंग रहेगा। FIIs की कैश में बिकवाली हुई। इंडेक्स शॉर्ट भी हुए,नेट शॉर्ट अब 1.71 लाख पर है। स्टॉक फ्यूचर्स में खरीदारी हुई। ऑप्शन इक्विलिब्रियम प्वाइंट अभी भी 24200 पर है। 24300-400-500 पर भारी कॉल राइटर्स हैं। नीचे 24100-24000 पर भी पुट्स बिके हैं, क्रूड इस सेटअप को जरूर टेस्ट करेगा।

याद रखें ट्रेडिंग और मोमेंटम दिखाने पर स्ट्रेंथ सिर्फ 24261 के ऊपर होगी। 24200 पर साइडवेज का कोई स्कोप नहीं,ऐसे में निफ्टी नीचे आएगा और बेस-1 को टेस्ट करेगा। क्रूड और जियो-पॉलिटिकल स्थिति को देखते हुए अगर 23977 के नीचे स्लिप हुआ तो 23800-23777 का रास्ता खुलेगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55531-55741 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55910-56078/56256 पर है। इसके लिए पहला बेस 54900-55040 पर और बड़ा बेस 54266/54511-54710 पर है। अभी बैंक निफ्टी क्रूड को देखते हुए सबसे कमजोर स्थिति में है। कल भी दिन भर में कई बार भारी गिरावट आई। 56000 पर कॉल-पुट का जमावड़ा है,बाइंग प्राइस अब काफी नीचे की तरफ आ गई है।

टेक्निकली कल की भारी गिरावट के बाद पहली रुकावट अब 55531-741 पर (पहले 56000) है। जैसा पहले भी कहा गया था,क्रूड के खिलाफ बैंक निफ्टी में लॉन्ग ट्रेड करना काफी मुश्किल है। रजिस्टेंस-1 जोन के नीचे रैली में बिकवाली करें। बेस-1 पर ट्रेड चेक करें,अगर ये टूटा तो बेस-2 खुलेगा। 55741-56078 के ऊपर न्यूट्रल जोन है,स्ट्रेंथ सिर्फ एक ही केस में है, वह है क्रूड में गिरावट या 56078 के ऊपर जाना। याद रखें,मार्केट क्लोज के समय क्रूड अहम भूमिका निभाएगा।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइज़र्स (EQUINOX Research & Advisors)के पंकज रांदड़ । इन्होंने मार्केट को देखते हुए दो स्टॉक्स में ट्रेड करने की सलाह दी है। इनकी पहली कॉल है रिलायंस में। रिलायंस फ्यूचर्स में इनकी 1430 के आसपास 1410.50 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1475 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

इनकी दूसरी कॉल अपोलो हॉस्पिटल्स प र है। अपोलो हॉस्पिटल्स के फ्यूचर्स में इनकी 7735-7740 रुपए के आसपास, 7800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 7600 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

Share Market Live Update: क्रूड में उबाल ने बढ़ाया सिरदर्द, गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है बाजार की शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top