भारतीय शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कंपनी एलन करियर इंस्टीट्यूट अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है।
एलन करियर इंस्टीट्यूट की आईपीओ योजना में बदलाव संभव
- कंपनी अपनी लिस्टिंग को लेकर इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत कर रही है।
- जेम्स मर्डोक और डिज्नी के पूर्व एग्जीक्यूटिव उदय शंकर ने 2021 में एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ‘बोधि ट्री सिस्टम्स’ को शुरू किया था।
- इसने 2022 में एलन करियर इंस्टीट्यूट में 60 करोड़ डॉलर का निवेश किया और 36 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।
पाठकों को यह जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय शिक्षा क्षेत्र में कंपनियों की वृद्धि और विकास की दिशा में कैसे काम हो रहा है। यह जानकारी उन निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।
एजुकेशन सर्विसेज देने वाली भारतीय कंपनी एलन करियर इंस्टीट्यूट (Allen Career Institute) अपना IPO लाने की सोच रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों से पता चला है कि कंपनी अपनी लिस्टिंग को लेकर इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। जल्द ही औपचारिक रूप से सलाहकारों की नियुक्ति होने की उम्मीद है। एलन करियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत साल 1988 में राजस्थान के कोटा में हुई थी। इसमें जेम्स मर्डोक और डिज्नी के पूर्व एग्जीक्यूटिव उदय शंकर का भी पैसा लगा है।
जेम्स मर्डोक अमेरिकी-ब्रिटिश कारोबारी हैं। वह मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक के छोटे बेटे हैं। जेम्स 2015 से लेकर 2019 तक 21st Century Fox के सीईओ रह चुके हैं। मर्डोक और उदय शंकर ने साल 2021 में एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ‘बोधि ट्री सिस्टम्स’ को शुरू किया था। इसने 2022 में एलन करियर इंस्टीट्यूट में 60 करोड़ डॉलर का निवेश किया। बदल में 36 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।
IPO प्लान में बदलाव भी संभव
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि एलन करियर इंस्टीट्यूट की लिस्टिंग पर अभी विचार-विमर्श जारी है। यह भी हो सकता है कि कंपनी अपने IPO प्लान्स के साथ आगे न बढ़ने का फैसला कर ले। एलन करियर इंस्टीट्यूट छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं यानि कि कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स की तैयारी कराने में विशेषज्ञता रखता है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, भारत के 78 शहरों में इसके 400 से अधिक टेस्ट सेंटर हैं।
Upcoming IPO: आईपीओ में पैसे लगाने का शानदार मौका! 5 मई से खुलेगा दिग्गज कंपनी का मेगा इश्यू, जानें सभी जरूरी डिटेल्स
इस साल बेहद ठंडा है IPO मार्केट
इनवेस्ट इंडिया का अनुमान है कि देश की एजुकेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री साल 2030 तक बढ़कर 29 अरब डॉलर की हो जाएगी। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक भारत में IPOs के जरिए लगभग 3.1 अरब डॉलर जुटाए गए हैं। साल 2025 भारतीय कंपनियों IPO के मामले में रिकॉर्ड-तोड़ साल साबित हुआ था। 2025 में पब्लिक इश्यूज से लगभग 22 अरब डॉलर जुटाए गए थे।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।