आज के शेयर बाजार में कौन सी कंपनियां रहेंगी फोकस में?
आज 28 अप्रैल को कई कंपनियों के वित्तीय नतीजे जारी होने की उम्मीद है, जिनमें से कुछ कंपनियों ने पहले ही अपने तिमाही और वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी है।
- मारुति सुजुकी इंडिया, इटरनल, बंधन बैंक, ब्रिगेड होटल वेंचर्स, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, कैस्ट्रोल इंडिया, सिएट, डालमिया भारत, एमवी फोटोवोल्टिक पावर, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, पिरामल फार्मा, REC, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी और लीला पैलेस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स
- कोल इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, अदाणी टोटल गैस, सिटी यूनियन बैंक, बंधन बैंक
- कोल इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 11.15% बढ़कर ₹10,839.2 करोड़ हो गया
इन कंपनियों के नतीजों पर बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगा। इसलिए, इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखना जरूरी है।
28 अप्रैल को कोल इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, अदाणी टोटल गैस, सिटी यूनियन बैंक, बंधन बैंक समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने एक दिन पहले मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी किए थे। वहीं कुछ ने नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स पर शेयर बाजारों को जानकारी दी थी। इन अपडेट्स पर बाजार आज मंगलवार को प्रतिक्रिया देगा। कुछ कंपनियां आज वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। उनके शेयर भी फोकस में रहेंगे। आइए जानते हैं डिटेल..
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
मारुति सुजुकी इंडिया, इटरनल, बंधन बैंक, ब्रिगेड होटल वेंचर्स, केनरा HSBC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, कैस्ट्रोल इंडिया, सिएट, डालमिया भारत, एमवी फोटोवोल्टिक पावर, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, पिरामल फार्मा, REC, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी और लीला पैलेस होटल्स एंड रिजॉर्ट्स
इन शेयरों पर रखें नजर
Coal India: जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 11.15% बढ़कर ₹10,839.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 5.8% बढ़कर ₹46,490 करोड़ हो गया।
Phoenix Mills: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 50% उछलकर ₹403.3 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 21.3% बढ़कर ₹1,233.2 करोड़ रहा।
Adani Total Gas: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 8.9% बढ़कर ₹168.3 करोड़ और रेवेन्यू 16.6% बढ़कर ₹1,694.6 करोड़ दर्ज किया गया।
Punjab & Sind Bank: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 35% बढ़कर ₹421.8 करोड़ रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम 13.1% घटकर ₹974.8 करोड़ हो गई। Gross NPA रेशियो 2.40% और नेट NPA रेशियो 0.79% रहा।
Rossari Biotech: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 33.4% बढ़कर ₹46 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 18.2% बढ़कर ₹684.9 करोड़ हो गया।
City Union Bank: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 24.9% बढ़कर ₹359.6 करोड़ हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 30.9% बढ़कर ₹785.8 करोड़ हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो 1.9% और नेट NPA रेशियो 0.68% दर्ज किया गया।
Rallis India: मार्च तिमाही में घाटा सालाना आधार पर कम होकर ₹15 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹456 करोड़ हो गया।
Jindal Saw: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 52.1% गिरकर ₹139.4 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 8.2% घटकर ₹4,633.5 करोड़ हो गया।
AU Small Finance Bank: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 65.2% बढ़कर ₹831.9 करोड़ हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम 23.3% बढ़कर ₹2,582.3 करोड़ हो गई। ग्रॉस NPA रेशियो 2.03% और नेट NPA रेशियो 0.74% रहा।
Bajaj Housing Finance: मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 14.1% बढ़कर ₹669.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 15.9% बढ़कर ₹2,902.6 करोड़ हो गया।
Nippon Life India Asset Management: मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 28.8% बढ़कर ₹384.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 30.4% बढ़कर ₹738.7 करोड़ हो गया।
RailTel Corporation of India: कंपनी को ईस्टर्न कोलफील्ड्स से ₹145.5 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस ऑर्डर में ईस्टर्न कोलफील्ड्स के लिए MPLS-VPN, इंटरनेट लीज्ड लाइन (ILL), वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC), और मैनेज्ड बैंडविड्थ सर्विसेज (MBS) उपलब्ध कराना शामिल है।
FIIs की ताबड़तोड़ बिकवाली के बीच इन 20 शेयरों पर बरसा पैसा, विदेशी निवेशक 1 साल से लगातार बढ़ा रहे हिस्सेदारी
Mahindra and Mahindra: M&M ने Carnot Technologies के कुछ प्रमोटरों के साथ ‘शेयर परचेज एग्रीमेंट’ साइन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस एग्रीमेंट के तहत M&M इन प्रमोटरों से Carnot में अतिरिक्त 28.03% हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस सौदे के बाद Carnot में M&M की हिस्सेदारी बढ़कर 80.72% हो जाएगी। वोटिंग अधिकारों के मामले में यह कुल मिलाकर 89% हो जाएगी।
Samvardhana Motherson International: यह कंपनी जापान की Nissin Electric Co से Nissin Advanced Coating Indo Co (Nissin India) में 51% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करेगी। खरीद पूरी होने के बाद कंपनी के पास उसके और उसकी सहायक कंपनी संवर्धना मदरसन इनोवेटिव सॉल्यूशंस के जरिए Nissin India में कुल 100% हिस्सेदारी होगी।
Trent: बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने के लिए 29 मई की तारीख को ‘रिकॉर्ड डेट’ तय किया है।
Asian Granito India: अर्थकुंभ वेंचर्स ने कंपनी में ₹14.49 करोड़ में 19 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं दूसरी ओर रंजनबेन प्राणजीवनभाई बावरावा ने ₹16.61 करोड़ में 21.63 लाख शेयर खरीदे हैं।
Fractal Industries: निर्भय इनवेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज फंड-I ने कंपनी में 66,000 शेयर 1.45 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।