LAMORC DIGITAL

कारोबारी नतीजे: IDFC, Paytm और Wipro जैसी कंपनियों के परिणाम

कारोबारी नतीजे: IDFC, Paytm और Wipro जैसी कंपनियों के परिणाम को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज गिफ्टी निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
  • इंट्रा-डे में बात करें तो आज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC…
  • Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
  • एक कारोबारी दिन पहले 24 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 76664.21 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23897.95 0 पर बंद हुआ था।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 24 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 76664.21 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23897.95 0 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी टोटल गैस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, आये फाइनेंस, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी, जिंदल सॉ, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, फीनिक्स मिल्स, पिरामल फाइनेंस, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक, यूनिकॉमर्स ईसॉल्यूशंस, वरुण बेवरेजेस और वेबसोल एनर्जी सिस्टम आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।

इनके कारोबारी नतीजे जारी

Reliance Industries Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.9% गिरकर ₹20,589 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 12.9% बढ़कर ₹3.25 लाख करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 0.3% गिरकर ₹48,588 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 200 बीपीएस फिसलकर 14.9% पर आ गया। कंपनी ने हर शेयर पर ₹6 के डिविडेंड का ऐलान किया है।

Jio Platforms Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 13% चढ़कर ₹7,935 करोड़ और रेवेन्यू 12.7% बढ़कर ₹44,928 करोड़ बढ़कर पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 17.9% उछलकर ₹20,060 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 230 बीपीएस चढ़कर 52.4% पर पहुंच गया। कंपनी का ARPU (प्रति यूजर औसत रेवेन्यू) 3.8% बढ़कर ₹214 और टोटल सब्सक्राइबर बेस 7.4% उछलकर 52.44 करोड़ पर पहुंच गया।

Axis Bank Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एक्सिस बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 0.6% गिरकर ₹7,071.3 करोड़ पर आ गया लेकिन NII या ब्याज से नेट इनकम 4.7% बढ़कर ₹14,457.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 159.1% बढ़कर ₹3,522.2 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.40% से 1.23% और नेट एनपीए 0.42% से 0.37% पर आ गया। इसके अलावा बैंक के बोर्ड ने इक्विटी शेयर जारी कर ₹20 हजार करोड़ और डेट इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए ₹35 हजार करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है।

IndusInd Bank Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडसइंड बैंक स्टैंडएलोन लेवल पर ₹2,236 करोड़ के घाटे से ₹532.71 करोड़ के प्रॉफिट में आ गई और इस दौरान बैंक की ब्याज से नेट इनकम (NII) 43.4% बढ़कर ₹4,371.5 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 138.6% घटकर ₹1,484.3 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 3.56% से 3.43% और नेट एनपीए 1.04% से 1% पर आ गया। साथ ही बैंक के चीफ कंप्लॉयंस ऑफिसर सचिन पटांगे (Sachin Patange) 29 अप्रैल से इस्तीफा दे रहे हैं और 30 अप्रैल से इस पद के लिए बोर्ड ने सुनील कुमार सिंह को नियुक्त किया है।

RBL Bank Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरबीएल बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 234% बढ़कर ₹230 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 7% बढ़कर ₹1,671 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 13.6% घटकर ₹678.3 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.88% से 1.45% और नेट एनपीए 0.55% से 0.39% पर आ गया।

L&T Finance Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एलएंडटी फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26.8% बढ़कर ₹806.6 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 24.8% बढ़कर ₹3,024 करोड़ पर पहुंच गया।

M&M Financial Services Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 55% चढ़कर ₹873 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.2% बढ़कर ₹4800 करोड़ पर पहुंच गया।

IDFC First Bank Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 4.9% बढ़कर ₹318.9 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 15.7% बढ़कर ₹5,677.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 40% घटकर ₹869.2 करोड़ पर आ गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.69% से 1.61% और नेट एनपीए 0.53% से 0.48% पर आ गया।

Supreme Petrochem Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सुप्रीम पेट्रोकेम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 57.2% चढ़कर ₹168 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 3.1% बढ़कर ₹1,587 करोड़ पर पहुंच गया।

Lodha Developers Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर लोढ़ा डेवलपर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 9.35% चढ़कर ₹1,007.9 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 11.6% बढ़कर ₹4,713.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Tanla Platforms Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टानला प्लेटफॉर्म्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.5% चढ़कर ₹134.3 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹1,177.5 करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डीसीबी बैंक का प्रॉफिट 16.1% बढ़कर ₹205.65 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 17.4% बढ़कर ₹655.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का प्रोविजंस एंड कंटिजेंसीज 2.6% चढ़कर ₹69 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 2.72% से 2.45% और नेट एनपीए 1.10% से 0.89% पर आ गया।

Can Fin Homes Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कैन फिन होम्स का प्रॉफिट 47.8% बढ़कर ₹345.7 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 20.7% बढ़कर ₹441.1 करोड़ पर पहुंच गया।

India Cements Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडिया सीमेंट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 142% चढ़कर ₹59.5 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 2.6% बढ़कर ₹1,228.65 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी ₹90.1 करोड़ के एक्सपेश्नल गेन से ₹10.9 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

One 97 Communications (Paytm)

आरबीआई ने पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल से रद्द कर दिया है।

विप्रो ने एनर्जी और यूटिलिटीज सेक्टर के लिए अगली पीढ़ी के एआई से लैस डिजिटल ट्विन सॉल्यूशंस मिलकर लागू करने के लिए कोंग्सबर्ग डिजिटल के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।

Indian Hume Pipe Company

इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी को महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमकेवीडीसी) के जिहे काठापुर लिफ्ट इरिगेशन डिविडन से ₹417.97 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

जेके सीमेंट ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित 6.90 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले मालियाखेरी चूना पत्थर ब्लॉक-I की माइनिंग लीज के लिए सफल बोली लगाई है।

पाइन लैब्स के बोर्ड ने शॉपफ्लो टेक्नोलॉजीज के मौजूदा शेयरहोल्डर्स से ₹88 करोड़ में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

सेबी ने मणप्पुरम फाइनेंस के चेयरमैन और एमडी वीपी नंदकुमार को व्यक्तिगत रूप से एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर जारी किया है। यह चेतावनी 21 से 24 सितंबर, 2018 के बीच लेन-देन में उनके शेयरों पर गिरवी या बंधक रखने की जानकारी देने में देरी से संबंधित है। यह जानकारी 11 अक्टूबर, 2018 को सात दिन की देरी से दी गई थी।

Balrampur Chini Mills

बलरामपुर चीनी मिल्स ने पीएलए के बाई-प्रोडक्ट्स से वैल्यू क्रिएशन बढ़ाने और अपने इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के कुम्भी में एक लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट सेटअप करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसिलिटी में लगभग ₹160 करोड़ अनुमानित निवेश होगा जिसमें कंपनी की आने वाली पॉलीलैक्टिक एसिट प्रोजेक्ट के बाई-प्रोडक्ट लैक्टोजिप्सम का इस्तेमाल कर जिप्सम बोर्ड्स बनाया जाएगा।

Supreme Power Equipment

सुप्रीम पावर इक्विपमेंट को हैदराबाद स्थित कंपनियों से ₹128 करोड़ के घरेलू ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹481.44 करोड़ हो गया है, जबकि इसकी सहायक कंपनी दान्या इलेक्ट्रिक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹96.28 करोड़ का है, जिससे कुल मिलाकर ऑर्डर बुक ₹577.72 करोड़ का हो गया है।

शरद कुमार खैतान ने टेगा ग्रुप से बाहर नए मौकों की तलाश में टेगा इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद से 5 मई से इस्तीफा दे दिया है।

Alembic Pharmaceuticals

एलेम्बिक फार्मा को 0.5 मिलीग्राम फिंगोलिमोड कैप्सूल के लिए ANDA (एब्रेविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन) के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से फाइनल अप्रूवल मिल गया है। ये कैप्सूल नोवार्टिस फार्मा के गिलेन्या कैप्सूल (आरएलडी) के इक्विवैलेंट हैं। फिंगोलिमोड एक स्फिंगोसिन 1-फॉस्फेट रिसेप्टर मॉड्यूलेटर है जिसका इस्तेमाल मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस) के इलाज में होता है।

पेस डिजिटेक ने अपनी सहायक कंपनी लाइनएज पावर के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका की एनईसी एक्सऑन सिस्टम्स प्रोप्राइटरी के साथ ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत एनईसी एक्सऑन दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, नामीबिया और मॉरीशस में पेस डिजिटेक के प्रोडक्ट्स की बिक्री करेगी।

यूपीएल की सहायक कंपनी यूनाइटेड फॉस्फोरस होल्डिंग्स ब्राजील बीवी कंपनी की एक और सहयोगी कंपनी सिनोवा इनोवासिओन्स एग्रीकोलास एसए में $8.67 करोड़ के अतिरिक्त निवेश के लिए एग्रीमेंट करेगी। इसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और कर्ज हल्का करने में किया जाएगा। इस निवेश के बाद सिनोवा में यूपीएल ब्राजील की हिस्सेदारी 49.97% से बढ़कर 55.81% हो जाएगी।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने एडीएफ फूड्स के 13 लाख शेयर ₹259.98 और 9 लाख शेयर ₹260 के भाव से खरीदे हैं। कुल मिलाकर इसे कंपनी में 2% हिस्सेदारी ₹57.19 करोड़ में हासिल हुई है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपने डिस्कवरी फंड के जरिए फाइजर के 4 लाख शेयर (0.87% हिस्सेदारी) ₹188 करोड़ में प्रति शेयर ₹4,700 के भाव से खरीदे हैं। वहीं गोल्डमैन सैक्स फंड्स ने गोल्डमैन सैक्स इंडिया इक्विटी पोर्टफोलियो के जरिए 4.26 लाख शेयर (0.93% हिस्सेदारी) ₹200.25 करोड़ में ₹4,700.01 के भाव से बेचे हैं। मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के पास पहले से ही फाइजर में 2.16% हिस्सेदारी थी।

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ओरिएंट इलेक्ट्रिक के 12.85 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) ₹23.9 करोड़ में प्रति शेयर ₹185.96 के भाव से खरीदे हैं। निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी की निप्पॉन इंडिया एसएमए के जरिए मार्च 2026 तक ओरिएंट इलेक्ट्रिक में पहले से ही 5.49% हिस्सेदारी थी।

ब्लैक रॉक की आईशेयर्स ग्लोबल वाटर यूसीआईटीएस ईटीएफ ने वीए टेक वाबाग के 4.92 लाख शेयर (0.79% हिस्सेदारी) ₹73.47 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,491.53 के भाव से खरीदे हैं। मार्च 2026 तक ईटीएफ की कंपनी में 1.21% हिस्सेदारी थी।

South West Pinnacle Exploration

रेशनल एसेट मैनेजमेंट की कैटेगरी III का वैकल्पिक निवेश फंड रेशनल इक्विटी फ्लैगशिप फंड I ने साउथ वेस्ट पिनैकल एक्सप्लोरेशन के 1.54 लाख शेयर (0.51% हिस्सेदारी) ₹3.42 करोड़ में प्रति शेयर ₹222.45 के भाव से बेचे हैं।

आज 360 ONE WAM और अल्का इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो ट्रस्टवेव सिक्योरिटीज के कैपिटल रिडक्शन की भी आज एक्स-डेट है।

सेल में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top