किश्त की मां OnEMI Technology Solutions का IPO 30 अप्रैल से खुलेगा, 162-171 रुपये प्रति शेयर
फिनटेक कंपनी ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (OnEMI Technology Solutions) का IPO 30 अप्रैल को खुलने जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो निवेशकों के लिए रुचि का विषय हो सकती है।
- OnEMI Technology Solutions का IPO 30 अप्रैल से खुलेगा और 5 मई को बंद होगा।
- शेयरों की लिस्टिंग 8 मई को BSE और NSE पर होगी।
- कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में 925.92 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है।
यह IPO निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो फिनटेक और डिजिटल लेंडर के क्षेत्र में रुचि रखते हैं।
फिनटेक कंपनी ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (OnEMI Technology Solutions) का IPO 30 अप्रैल को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड की घोषणा हो गई है। यह 162-171 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 87 शेयर है। यह कंपनी ‘किश्त’ (Kissht) ब्रांड के तहत काम करती है। कंपनी में टेमासेक होल्डिंग्स का भी पैसा लगा हुआ है। OnEMI Technology Solutions का लक्ष्य अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 925.92 करोड़ जुटाने का है। एंकर निवेशक 29 अप्रैल को इस इश्यू में बोली लगाएंगे।
IPO 5 मई को बंद होगा, जिसके बाद अलॉटमेंट 6 मई को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 8 मई को होगी। इस पब्लिक इश्यू में 850 करोड़ रुपये के 4.97 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा निवेशकों की ओर से 75.92 करोड़ रुपये के 44.39 लाख शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। OFS में टेमासेक की वर्टेक्स, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड और Ammar Sdn Bhd शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।
साल 2016 में शुरू हुई OnEMI Technology Solutions एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड लेंडर है। यह लोगों की निजी और कारोबारी जरूरतों के लिए डिजिटल लोन देती है। यह कंपनी अपने प्लेटफॉर्म Kissht और Ring के जरिए काम करती है। इन प्लेटफॉर्म्स की मदद से ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स के लिए कंज्यूमर क्रेडिट और EMI-बेस्ड पेमेंट की सुविधा है। कंपनी की NBFC शाखा Si Creva Capital Services लोन बांटने, KYC और कलेक्शन का काम संभालती है। OnEMI Technology Solutions के प्रमोटर रणवीर सिंह और कृष्णन विश्वनाथन हैं।
IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल
OnEMI Technology Solutions अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 637.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सहायक कंपनी Si Creva Capital Services का कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए करेगी। ऐसा इसलिए ताकि भविष्य में कारोबार के विकास में मदद मिल सके। बाकी बची रकम का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
Pramodini Medicare IPO: डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली एक और कंपनी होगी लिस्ट, पब्लिक इश्यू में रहेंगे 53.5 लाख नए शेयर
OnEMI Technology Solutions की वित्तीय सेहत
अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 1,583.93 करोड़ रुपये थी। शुद्ध मुनाफा 199.27 करोड़ रुपये था। इस बीच कंपनी पर कुल उधारी 2,047.52 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025 में इनकम 1,352.69 करोड़ रुपये रही थी। शुद्ध मुनाफा 160.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। JM Financial, HSBC Securities, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, SBI Capital Markets, और सेंट्रम ब्रोकिंग इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। Kfin Technologies रजिस्ट्रार है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।