LAMORC DIGITAL

स्मॉलकैप शेयरों में FII-DII ने बढ़ाया हाथ

स्मॉलकैप शेयरों में FII-DII की बढ़ती दिलचस्पी

स्मॉलकैप शेयरों में FII-DII की बढ़ती दिलचस्पी एक महत्वपूर्ण संकेत है, लेकिन निवेशकों को यह समझना होगा कि यह अकेले निवेश का आधार नहीं बन सकता है।

  • क्षेत्र में गिरावट के बाद FII-DII ने चुनिंदा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई।
  • KSH इंटरनेशनल, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, रेप्को होम फाइनेंस और VST इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में FII-DII ने हिस्सेदारी बढ़ाई।
  • इन कंपनियों में EV सेक्टर की तेजी और इलेक्ट्रिकल डिमांड बढ़ने से आगे ग्रोथ के अच्छे मौके बन रहे हैं।
  • निवेशकों को इन कंपनियों की कमाई, सेक्टर की स्थिति और मौजूदा शेयर प्राइस को समझना होगा।

स्मॉलकैप शेयरों में ग्रोथ की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन जोखिम भी उतना ही रहता है। इसलिए निवेश से पहले कंपनी की कमाई, सेक्टर की स्थिति और मौजूदा शेयर प्राइस को समझना जरूरी है।

FII-DII Buying Stocks: स्मॉलकैप शेयरों की दुनिया थोड़ी अलग होती है। यहां उतार-चढ़ाव तेज होते हैं, लेकिन मौके भी बड़े मिलते हैं। हाल के समय में इस सेगमेंट में गिरावट आई है। इसके बाद बड़े निवेशक धीरे-धीरे चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं, चाहे विदेशी हों या घरेलू।

यह एक तरह का संकेत होता है कि उन्हें इन कंपनियों के फंडामेंटल और आगे की ग्रोथ पर भरोसा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर ऐसा शेयर निवेश के लिए सही ही हो। इसलिए जरूरी है कि डेटा को समझकर ही फैसला लिया जाए।

आइए देखते हैं वे चार स्मॉलकैप कंपनियां, जिनमें DII और FII ने चौथी तिमाही में हिस्सेदारी बढ़ाई है।

KSH International Ltd

KSH इंटरनेशनल भारत में मैग्नेट वाइंडिंग वायर बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल है और एक्सपोर्ट में भी इसकी मजबूत पकड़ है। इसके प्रोडक्ट्स ट्रांसफॉर्मर, मोटर, EV और पावर सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं।

मार्च 2026 तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 3.81% से बढ़कर 5.05% और DIIs की हिस्सेदारी 11.72% से बढ़कर 13.89% हो गई। EV सेक्टर की तेजी और इलेक्ट्रिकल डिमांड बढ़ने से इस कंपनी के लिए आगे ग्रोथ के अच्छे मौके बन रहे हैं।

Jana Small Finance Bank

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक रिटेल बैंकिंग पर फोकस करता है, जिसमें होम लोन, गोल्ड लोन और छोटे बिजनेस लोन शामिल हैं। मार्च 2026 तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 4.11% से बढ़कर 4.31% और DIIs की 14.9% से बढ़कर 16.27% हो गई।

पिछले कुछ समय में बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा है, खासकर अफोर्डेबल हाउसिंग और गोल्ड लोन से ग्रोथ मिली है। आगे भी बैंक अपनी बैलेंस शीट और फंडिंग स्ट्रक्चर के दम पर स्थिर ग्रोथ का भरोसा जता रहा है।

Repco Home Finance Ltd

रेप्को होम फाइनेंस खासतौर पर छोटे शहरों और मध्यम आय वर्ग को हाउसिंग लोन देता है। मार्च 2026 तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 12.6% से बढ़कर 13.37% और DIIs की 23.74% से बढ़कर 24.27% हो गई।

कंपनी अपने IT सिस्टम और ऑपरेशन को बेहतर बना रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इसकी असली परीक्षा NPA और लोन क्वालिटी को कंट्रोल में रखने में होगी।

VST इंडस्ट्रीज सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाती है और अपने सेगमेंट में मजबूत स्थिति रखती है। मार्च 2026 तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 1.22% से बढ़कर 1.34% और DIIs की 6.31% से बढ़कर 6.63% हुई।

हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले से कंपनी अपनी कमाई पर दबाव को कम करने की कोशिश कर रही है। साथ ही, कंपनी अपने ब्रांड पोर्टफोलियो और सस्टेनेबिलिटी प्लान पर भी काम कर रही है।

क्या निवेशकों को लगा चाहिए दांव?

जब FIIs और DIIs दोनों किसी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो यह एक सकारात्मक संकेत जरूर होता है, लेकिन इसे अकेले निवेश का आधार नहीं बनाना चाहिए।

स्मॉलकैप शेयरों में ग्रोथ की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन जोखिम भी उतना ही रहता है। इसलिए निवेश से पहले कंपनी की कमाई, सेक्टर की स्थिति और मौजूदा शेयर प्राइस को समझना जरूरी है।

Pine Labs की होगी Shopflo Technologies, ₹88 करोड़ में खरीदेगी पूरा 100% हिस्सा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top