बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 554 अंक तक लुढ़का को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- गुरुवार, 23 अप्रैल को मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,39,864.88 करोड़ रुपये रहा था।
- शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह घटकर…
- 24 अप्रैल को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट है।
- अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत रुकने और कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से बाजार में गिरावट जारी है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
24 अप्रैल को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत रुकने और कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से बाजार में गिरावट जारी है। विदेशी पूंजी के निरंतर निकाले जाने, एशियाई बाजारों में कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 77,483.80 पर खुला। तुरंत ही यह पिछली क्लोजिंग से 554 अंक से ज्यादा तक लुढ़ककर 77,110.22 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला और फिर लगभग 73 अंक टूटकर 24,100.25 के लो तक गया।
इन कुछ पलों में ही निवेशकों की दौलत से 2.14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गए। गुरुवार, 23 अप्रैल को मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,39,864.88 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह घटकर 4,64,26,045.86 करोड़ रुपये से भी नीचे चला गया। यानि कि 2,13,819.02 करोड़ रुपये की कमी।
रुपये में शुक्रवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में यह 24 पैसे टूटकर 94.25 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव कायम है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 105.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
वैश्विक बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए। भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को गिरावट है। जकार्ता कंपोजिट 3 प्रतिशत और सेट कंपोजिट 1 प्रतिशत गिरा है। शंघाई कंपोजिट और कॉस्पी में भी गिरावट है। हालांकि हालांकि निक्केई और ताइवान वेटेड हरे निशान में हैं।
गुरुवार को क्या रहा था मार्केट का हाल
एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को सेंसेक्स 852.49 अंक या 1.09 प्रतिशत टूटकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी 205.05 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 24,173.05 पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को सेलर रहे और उन्होंने 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Stocks to Watch: आज 24 अप्रैल को Infosys, Cyient, Tata Capital, RIL समेत इन शेयरों पर नजर, बड़ी उठापटक के आसार
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।