LAMORC DIGITAL

भविष्य के शेयर बाजार में सफल होने के गुरु बेंजामिन ग्राहम के

भविष्य के शेयर बाजार में सफल होने के गुरु

शेयर बाजार में सफलता पाने के लिए अनुशासन और मार्केट की समझ का होना जरूरी है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे के गुरु और महान निवेशक बेंजामिन ग्राहम ने अपनी पुस्तक ‘The Intelligent Investor’ में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया है जो आज भी प्रासंगिक हैं।

  • शेयर की आंतरिक वैल्यू और उसके बाजार भाव के बीच पर्याप्त अंतर होना चाहिए, जिसे ‘मार्जिन ऑफ सेफ्टी’ के रूप में जाना जाता है।
  • बाजार को एक ‘मिस्टर मार्केट’ के रूप में देखना चाहिए, जो कभी बहुत खुश होकर ऊंचे दाम मांगता है, तो कभी डरकर बहुत सस्ते में शेयर बेचता है।
  • निवेश और सट्टेबाजी के बीच के फर्क को पहचानना चाहिए, जिसमें निवेश तथ्यों के गहन विश्लेषण के बाद मूल पूंजी की सुरक्षा और संतोषजनक रिटर्न का वादा करता है।
  • डिफेंसिव निवेशक और उद्यमी निवेशक में अंतर को समझना चाहिए, जिसमें रक्षात्मक निवेशक इंडेक्स फंड्स या अच्छी डिविडेंड हिस्ट्री वाली बड़ी कंपनियों में पैसा लगाते हैं, जबकि उद्यमी निवेशक कम लोकप्रिय लेकिन मजबूत फंडामेंटल्स वाली छोटी कंपनियों को ढूंढकर बड़ा मुनाफा कमाते हैं।

इन नियमों को समझने से निवेशकों को भविष्य के शेयर बाजार में सफलता पाने में मदद मिल सकती है। इसलिए, इन नियमों को अपनाकर निवेश के लिए एक मजबूत आधार तैयार करें।

शेयर बाजार से कमाई करना आसान नहीं है। इसके लिए अनुशासन के साथ ही मार्केट की समझ जरूरी है। दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे के गुरु और महान निवेशक बेंजामिन ग्राहम ने अपनी पुस्तक ‘The Intelligent Investor’ में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया है जो आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दशकों पहले थे। शेयर बाजार के हर निवेशक को इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है।

1. ‘मार्जिन ऑफ सेफ्टी’ (Margin of Safety) को ढाल बनाएं

ग्राहम का सबसे बड़ा मंत्र है कि शेयर की आंतरिक वैल्यू (Intrinsic Value) और उसके बाजार भाव के बीच पर्याप्त अंतर होना चाहिए। यदि किसी शेयर की असली कीमत ₹100 है, तो निवेशक को उसे ₹70 या ₹80 में खरीदने की कोशिश करना चाहिए। यह ₹20-30 का सुरक्षा कवच आपको बड़े नुकसान से बचाता है।

2. ‘मिस्टर मार्केट’ (Mr. Market) के मूड का फायदा उठाएं

ग्राहम ने बाजार को एक ‘मिस्टर मार्केट’ नाम के व्यक्ति के रूप में देखने की सलाह दी है, जो कभी बहुत खुश होकर ऊंचे दाम मांगता है, तो कभी डरकर बहुत सस्ते में शेयर बेचता है।

इसका मतलब यह है कि निवेशक को बाजार के उत्साह या डर के पीछे नहीं भागना चाहिए। जब मिस्टर मार्केट घबराकर सस्ते में शेयर दे रहा हो, तब खरीदारी करें और जब वह लालच में बहुत महंगे दाम दे रहा हो, तब मुनाफा वसूली करें।

3. निवेश और सट्टेबाजी के बीच के फर्क को पहचानें

ग्राहम के अनुसार, “निवेश वह प्रोसेस है जो तथ्यों के गहन विश्लेषण के बाद मूल पूंजी की सुरक्षा और संतोषजनक रिटर्न का वादा करता है।” इसका मतलब यह है कि बिना रिसर्च के केवल अफवाहों या ‘टिप्स’ के आधार पर शेयर खरीदना सट्टेबाजी है। एक इंटेलिजेंट निवेशक वही है जो कंपनी की बैलेंस शीट, कर्ज और ग्रोथ का पूरा लेखा-जोखा रखता है।

4. डिफेंसिव निवेशक और उद्यमी निवेशक में अंतर

ग्राहम ने निवेशकों को दो श्रेणियों में बांटा है। पहला है रक्षात्मक निवेशक, जो रिसर्च के लिए समय नहीं दे सकता। उन्हें इंडेक्स फंड्स या अच्छी डिविडेंड हिस्ट्री वाली बड़ी कंपनियों (Blue-chip) में पैसा लगाना चाहिए। उद्यमी निवेशक वह है,जो गहराई से रिसर्च कर सकता है। वह कम लोकप्रिय लेकिन मजबूत फंडामेंटल्स वाली छोटी कंपनियों को ढूंढकर बड़ा मुनाफा कमा सकता है।

5. वित्तीय सेहत की जांच के लिए ‘चेकलिस्ट’

ग्राहम ने शेयर चुनने के लिए कुछ बुनियादी पैमाने तय किए थे। उनका कहना था कि कंपनी पर कर्ज का बोझ कम होना चाहिए। खासकर के कंपनी का कुल कर्ज उसकी इक्विटी से बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। दूसरा है पी/ई रेशियो (P/E Ratio)। उनका मानना है कि बहुत अधिक वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश से बचना चाहिए। तीसरा, निवेशक को उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहिए, जिनका डिविडेंड देना का रिकॉर्ड अच्छा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top