LAMORC DIGITAL

अटल पेंशन योजना में 9 करोड़ लोगों ने जमा किया 60,000 रुपये का

अटल पेंशन योजना में 9 करोड़ लोगों ने जमा किया 60,000 रुपये का

सरकारी पेंशन योजना अटल पेंशन में 9 करोड़ से अधिक लोग पैसा लगा रहे हैं। जानिए अटल पेंशन योजना के क्या नियम हैं और कैसे आप भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

  • 9 करोड़ लोगों ने अटल पेंशन योजना में अप्लाई किया है, जिसमें से 1.35 करोड़ नए लोगों ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ही रजिस्टर कराया है।
  • इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन मिलती है, जो व्यक्ति के योगदान पर निर्भर करती है।
  • अटल पेंशन योजना की एक खास सुविधा यह भी है कि अगर सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पेंशन जीवनसाथी को मिलती रहती है।

अगर आप भी इस योजना में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको 18 से 40 साल के बीच का होना चाहिए और आपको इनकम टैक्स नहीं देना चाहिए। आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सरकार एक ऐसी पेंशन योजना चला रही है जिसमें 60,000 रुपये तक पेंशन मिलती है। देश के 9 करोड़ लोग सरकारी पेंशन योजना में अप्लाई कर चुके हैं। क्या आपने अभी तक अप्लाई किया है? अगर नहीं तो जान लीजिए कि बहुत कम निवेश में आप सालाना 60,000 रुपये तक पेंशन पा सकते हैं। सरकार की सरकारी पेंशन योजना अटल पेंशन में 9 करोड़ से अधिक लोग पैसा लगा रहे हैं। जानिये अटल पेंशन योजना के क्या नियम हैं।

9 करोड़ लोग कर चुके हैं अप्लाई

अटल पेंशन योजना (APY) ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सरकार के अनुसार इस स्कीम से जुड़ने वालों की कुल संख्या 9 करोड़ के पार पहुंच गई है। खास बात यह है कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ही रिकॉर्ड 1.35 करोड़ से ज्यादा नए लोगों ने इस योजना में रजिस्टर कराया है।

कौन कर सकता है अप्लाई

साल 2015 में शुरू हुई यह योजना खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और कम आय वाले लोगों के लिए बनाई गई थी, ताकि उन्हें बुढ़ापे में नियमित पेंशन मिल सके। इस स्कीम के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन मिलती है। यह व्यक्ति के योगदान पर निर्भर करती है। यानी, सालाना 12,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक पेंशन मिलती है।

5,000 रुपये पेंशन के लिए कितना जमा करना होगा पैसा

आपको हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा। आप कितना पैसा जमा करेंगे, ये आपकी उम्र पर निर्भर करता है। यहां नीचे पूरा कैलकुलेशन दे रखा है।

जुड़ने की उम्र मंथली योगदान (लगभग) रुपये में 18 साल 210 मंथली 25 साल 376 मंथली 30 साल 577 मंथली 35 साल 902 मंथली 40 साल 1,454 मंथली

अब मान लीजिए आप 25 साल की उम्र में योजना से जुड़ते हैं। तब आपको 60 साल तक हर महीने 376 रुपये देने होंगे। तभी आपको हर महीने 5000 रुपये पेंशन मिलेगी। सालाना ये पेंशन 60,000 रुपये हो जाएगी। जब आप 60 साल के हो जाते हैं, तब से आपको हर महीने 5,000 की गारंटीड पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

अटल पेंशन योजना के फायदे

इस योजना की एक खास सुविधा यह भी है कि अगर सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पेंशन जीवनसाथी को मिलती रहती है। दोनों के निधन के बाद जमा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है।

अटल पेंशन योजना के नियम

18 से 40 साल के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में शामिल हो सकता है, बशर्ते वह इनकम टैक्स नहीं देता हो। इसमें जुड़ने के लिए व्यक्ति अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकता है। हर महीने का अमाउंट आपके अकाउंट से ऑटो डेबिट के जरिये कट जाएगा।

Bank Holiday: आज देश के 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top