जियो फाइनेंशियल की आलियांज के साथ 50:50 पार्टनरशिप की घोषणा
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने आलियांज के साथ जनरल इंश्योरेंस बिजनेस में उतरने के लिए 50:50 की पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर (JV) को लेकर बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है। यह वेंचर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ अन्य जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करेगा।
- जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और आलियांज की इस पार्टनरशिप की घोषणा जुलाई 2025 में हुई थी।
- इस JV में आलियांज ग्रुप की ओर से उसकी 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी आलियांज यूरोप B.V. रहेगी।
- जियो फाइनेंशियल और आलियांज भारत में एक लाइफ इंश्योरेंस वेंचर शुरू करने के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रहे हैं।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 6 महीनों में 23 प्रतिशत कमजोर हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये है।
पाठकों को यह जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और आलियांज के बीच की पार्टनरशिप को लेकर जानकारी है, जो वित्तीय बाजारों में एक महत्वपूर्ण घटना है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 23 अप्रैल को सुर्खियों में रहेंगे। कंपनी ने जनरल इंश्योरेंस बिजनेस में उतरने के लिए आलियांज के साथ 50:50 की पार्टनरशिप में जॉइंट वेंचर (JV) को लेकर बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है। यह वेंचर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ-साथ अन्य जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करेगा। अभी इसे रेगुलेटरी मंजूरी मिलने का इंतजार है। इस जॉइंट वेंचर की घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में हुई थी।
इस JV में आलियांज ग्रुप की ओर से उसकी 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी आलियांज यूरोप B.V. रहेगी। कंपनी ने कहा कि इस पार्टनरशिप में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की गहरी समझ का फायदा मिलेगा। वहीं आलियांज की ग्लोबल विशेषज्ञता और इंश्योरेंस क्षेत्र में प्रोडक्ट क्षमताओं का फायदा मिलेगा। जियो फाइनेंशियल और आलियांज भारत में एक लाइफ इंश्योरेंस वेंचर शुरू करने के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रहे हैं।
Jio Financial Services का शेयर 6 महीनों में 23 प्रतिशत कमजोर
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर बुधवार को BSE पर 1.62% बढ़त के साथ ₹238.40 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में 23 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 47.12 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर अगस्त 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।
कंपनी की वित्तीय सेहत
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 134.79 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 80 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 948.74 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 681 करोड़ रुपये रहा।
Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Trent, Voda Idea, Infosys और Lemon Tree समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।