क्रिप्टो मार्केट में तेजी का दौर, बिटकॉइन 3% मजबूत
क्रिप्टो मार्केट में हाल के दिनों में तेजी का दौर जारी है, जिसमें बिटकॉइन ने 3% की मजबूती दिखाई है। यहां हम कुछ महत्वपूर्ण बातें देखेंगे जो आपको जानना आवश्यक है:
- बिटकॉइन की बात करें तो यह 3% मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है।
- एथेरियम की चमक 3% से अधिक बढ़ी है।
- पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.17% की तेजी आई है।
- क्रिप्टो के लेन-देन में भी तेजी आई है, जिसमें पिछले 24 घंटे में $14.5-हजार करोड़ (₹13.56 लाख करोड़) का लेन-देन हुआ।
क्रिप्टो मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना आवश्यक है। यहां उपलब्ध जानकारी सिर्फ सूचना के लिए है और निवेश के लिए कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Crypto Price: स्टॉक मार्केट ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के चलते अनिश्चितता में बुरी तरह झुलसा है। सीजफायर का ऐलान तो हुआ है लेकिन इसके बावजूद स्टॉक मार्केट पर दबाव बना हुआ है। एक हफ्ते में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी (Nifty) आधे फीसदी से भी कम मजबूत हुआ तो दूसरी तरफ मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में 6% तक की तेजी आई। टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही वीकली लेवल पर गिरावट आई। आज की बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो लाल हैं जिसमें से एक- टेथर (Tether) में तो मामूली गिरावट है तो हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में फिलहाल 1% से भी कम गिरावट है। वहीं सेंसेक्स पर फिलहाल 30 में से 10 स्टॉक्स ही ग्रीन हैं और इनमें 4% तक की तेजी है जबकि बाकी स्टॉक्स में 11% तक की गिरावट है।
मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब 3% मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 12:45 PM पर 2.70% की तेजी के साथ $77,986.89 (₹73.18 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 3% से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.17% की तेजी आई है और यह $2.61 लाख करोड़ (₹244.92 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-
क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव 7 दिन में उतार-चढ़ाव बिटक्वॉइन (BitCoin) $77,986.89 2.70% 5.52% एथेरियम (Ethereum) $2,392.09 3.30% 3.18% टेथर (Tether) $0.9999 (-) 0.03% (-) 0.02% एक्सआरपी (XRP) $1.45 1.22% 7.34% बीएनबी (BNB) $642.19 1.57% 4.50% यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9997 0.00% 0.01% सोलाना (Solana) $87.89 2.78% 5.89% ट्रॉन (Tron) $0.3332 1.21% 3.00% डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.09788 2.71% 5.24% हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $40.57 (-) 0.73% (-) 6.59%
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $14. 5 -हजार करोड़ (₹13.56 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 1.24% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 59.72% हिस्सेदारी है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि क्रिप्टो मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।