LAMORC DIGITAL

Apple के शेयरों पर फिदा भारतीय म्यूचुअल फंड्स, 8 स्कीमों

Apple के शेयरों पर फिदा भारतीय म्यूचुअल फंड्स, 8 स्कीमों को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।

अपडेट को आसान भाषा में समझें

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

ध्यान देने वाली बातें

  • मोतीलाल ओसवाल नैस्डेक 100 ईटीएफ के पास एपल के 3.51 लाख शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 838 करोड़ रुयये है।
  • इसके बाद Mirae Asset NYSWE FANG+ETF के पास एपल के 1.42 लाख शेयर हैं, जिनकी वैल्यू…
  • भारतीय म्यूचुअल फंड्स एपल के शेयरों पर फिदा हैं।
  • एपल अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी है।

LAMORC DIGITAL का संदर्भ

नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।

भारतीय म्यूचुअल फंड्स एपल के शेयरों पर फिदा हैं। एपल अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी है। म्यूचुअल फंडों की इंटरनेशनल स्कीमों ने एपल के शेयरों में काफी निवेश किया है। ऐसी कुल 8 स्कीमों की एपल के शेयरों में कुल निवेश की वैल्यू 31 मार्च, 2026 को 1,828 करोड़ रुपये थी। एपल के सीईओ टिम कुक ने 20 अप्रैल को इस्तीफा देने का ऐलान किया। जॉन टर्नस कंपनी के नए सीईओ होंगे। वह 1 सितंबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी वह कंपनी में हार्डवेयर चीफ हैं।

इन स्कीमों ने किया है सबसे ज्यादा निवेश

प्राइमएमएफडेटाबेस डॉट कॉम के मुताबिक, भारतीय म्यूचुअल फंड की पैसिव स्कीमों ने एपल के शेयरों में सबसे ज्यादा निवेश किया है। मोतीलाल ओसवाल नैस्डेक 100 ईटीएफ के पास एपल के 3.51 लाख शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 838 करोड़ रुयये है। इसके बाद Mirae Asset NYSWE FANG+ETF के पास एपल के 1.42 लाख शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 342 करोड़ रुपये है। मोतीलाल ओसवाल एसएंडपी 500 इंडेक्स फंड के पास एपल के 1.10 लाख शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 261 करोड़ रुपये है।

इन स्कीमों के पास भी हैं एपल के शेयर

एक्टिवली मैनेज्ड टेक्नोलॉजी और ग्लोबल इक्विटी फंडों ने भी एपल के शेयरों में निवेश किया है। हालांकि, पैसिव फंडों के मुकाबले इनका निवेश कम है। Edelweiss Technology Funds के एपल के 14,346 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 34 करोड़ रुपये है। Franklin India Technology Fund के पास एपल के 7,579 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 18 करोड़ रुपये है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड के पास एपल के 5,800 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 14 करोड़ रुपये है।

लंबी अवधि में विदेशी फंडों का प्रदर्शन अच्छा

वैल्यू रिसर्च के डेटा के मुताबिक, इंडेक्स लिंक्ड फंडों का रिटर्न अच्छा रहा है। Motilal Oswal NASDAQ 100 ETF ने एक महीने में 10.67 फीसदी, एक साल में 57.98 फीसदी, तीन साल में 31.91 फीसदी और पांच सालों में 18.86 का कंपाउंडिंग (CAGR) रिटर्न दिया है। 10 साल में इस फंड का सीएजीआर रिटर्न 23.17 फीसदी रहा है। इससे अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन का पता चलता है। ICICI Prudential NASDAQ 100 Index Fund ने एक साल में 56.77 फीसदी और तीन सालों में 31.86 फीसदी रिटर्न दिया है।

एपल के शेयरों ने निवेशकों को किया है मालामाल

एपल के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। यह कंपनी दिसंबर 1980 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। बीते 30 सालों में इस शेयर ने 97,439 फीसदी रिटर्न दिया है। यह सालाना 25.8 फीसदी रिटर्न के बराबर है। टिम कुक के कार्यकाल के दौरान भी शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा। कुक ने अगस्त 2011 में एपल की कमान संभाली थी। तब से एपल के शेयर की कीमत 20 गुनी हो गई है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top