एसएमएल महिंद्रा शेयर में गिरावट के पीछे की कहानी
एसएमएल महिंद्रा के शेयरों में 7% से अधिक गिरावट के पीछे की वजहें जानना जरूरी है। आइए जानते हैं कि क्या है इसके पीछे की कहानी।
- मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा, लेकिन मार्जिन के दबाव में होने के चलते शेयर फिसल गए।
- कंपनी का ऑपरेटिंग लेवल पर ईबीआईटीडीए 90.4 करोड़ के लेवल पर बना रहा, लेकिन ऑपरेटिंग मार्जिन 11.7% से घटकर 10.1% पर आ गया।
- कंपनी का ग्रास मार्जिन भी 24.5% से कम होकर 21.6% पर आ गया, जो हाई इनपुट कॉस्ट के दबाव के कारण हुआ।
- कंपनी का आउटलुक पॉजिटिव है, और मीडियम टर्म में 10-12% मार्केट पर कब्जे का लक्ष्य है।
एसएमएल महिंद्रा के शेयरों में गिरावट के पीछे की वजहें जानना जरूरी है। यह जानने से निवेशकों को अपने निवेश के फैसले में मदद मिल सकती है।
SML Mahindra Shares: कमर्शियल वेईकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एसएमएल महिंद्रा के शेयरों में आज बिकवाली की ऐसी आंधी आई कि यह 7% से अधिक टूट गया। यह गिरावट कंपनी के कारोबारी नतीजे पेश होने के अगले दिन आज आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा, दोनों बढ़ा लेकिन फिर भी मार्जिन के दबाव में होने के चलते शेयर फिसल गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी से भी शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी कमजोर है। फिलहाल बीएसई पर यह 11:53 AM पर 7.05% की गिरावट के साथ ₹4020.05 (SML Mahindra Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 7.28% टूटकर ₹4011.00 तक आ गया था।
SML Mahindra के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?
मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एसएमएल महिंद्रा का शुद्ध मुनाफा 2.36% बढ़कर ₹54.2 करोड़ और रेवेन्यू 16.4% उछलकर ₹898 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो तो कंपनी का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹90.4 करोड़ के लेवल पर बना रहा तो ऑपरेटिंग मार्जिन 11.7% से घटकर 10.1% पर आ गया। कंपनी का ग्रास मार्जिन भी 24.5% से कम होकर 21.6% पर आ गया। इसके मार्जिन को हाई इनपुट कॉस्ट का दबाव झेलना पड़ा।
आउटलुक की बात करें कंपनी पॉजिटिव बनी हुई है और मीडियम टर्म में 10-12% मार्केट पर कब्जे का लक्ष्य है। इसके प्रोडक्ट पाइपलाइन में एसी बस और एंबुलेंस हैं तो साथ ही इंटरमीडिएट कमर्शियल वेईकल सेगमेंट में प्रवेश से इसके पोर्टफोलियो का विस्तार होने की उम्मीद है। एसएमएल महिंद्रा इलेक्ट्रिक बसें भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, और वित्त वर्ष 2027 में ई-बस लॉन्च करने की तैयारी है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि कंपनी के ग्रोथ की रफ्तार सही दिशा में बनी हुई है, और हाल ही में हुए प्राइस हाइक से वित्त वर्ष 2027 में मार्जिन को सपोर्ट मिल सकता है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
एसएमएल महिंद्रा के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और महज 10 ही महीने में इसने निवेशकों के पैसों को तीन गुना से अधिक बढ़ाया है। पिछले साल 30 अप्रैल 2025 को यह ₹1513.05 पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 10 ही महीने में 253.02% उछलकर 19 फरवरी 2026 को ₹5341.30 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
Vedanta Demerger: वेदांता के फैसले से खुश निवेशक, ताबड़तोड़ खरीदारी से शेयर पहुंचे एक साल के हाई पर
Tata Group Stocks: 13% का जोरदार उछाल, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी तो 16 महीने में सबसे तेज चढ़ा शेयर
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।