Vedanta Demerger: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Vedanta Demerger: वेदांता ने अपने डिमर्जर के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है।
- कंपनी चार हिस्सों में बंटेगी और निवेशकों को हर बिजनेस में अलग शेयर मिलेंगे, जिससे आगे वैल्यू अनलॉक होने…
- Vedanta Demerger: माइनिंग दिग्गज Vedanta Ltd ने सोमवार (20 अप्रैल) को अपने डिमर्जर प्लान को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
- कंपनी ने 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Vedanta Demerger: माइनिंग दिग्गज Vedanta Ltd ने सोमवार (20 अप्रैल) को अपने डिमर्जर प्लान को लेकर बड़ा अपडेट दिया। कंपनी ने 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसी तारीख से डिमर्जर स्कीम लागू मानी जाएगी और इसी आधार पर निवेशकों को नए शेयर मिलेंगे।
इस डिमर्जर के तहत Vedanta अपने बिजनेस को चार अलग-अलग कंपनियों में बांट रही है- Vedanta Aluminium Metal Ltd (VAML), Talwandi Sabo Power Ltd (TSPL), Malco Energy Ltd (MEL) और Vedanta Iron and Steel Ltd (VISL)। शेयरधारकों को इन चारों कंपनियों में उनके मौजूदा शेयर के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी।
शेयर अलॉटमेंट कैसे मिलेगा
एल्युमिनियम बिजनेस के लिए Vedanta Aluminium Metal Ltd हर 1 शेयर के बदले ₹1 फेस वैल्यू का 1 नया शेयर देगी। मर्चेंट पावर बिजनेस के लिए TSPL हर 1 शेयर पर ₹10 फेस वैल्यू का 1 शेयर जारी करेगी। ऑयल और गैस बिजनेस के लिए Malco Energy Ltd हर 1 शेयर पर ₹1 फेस वैल्यू का 1 शेयर देगी। आयरन ओर बिजनेस के लिए Vedanta Iron and Steel Ltd भी हर 1 शेयर पर ₹1 फेस वैल्यू का 1 शेयर जारी करेगी।
डिबेंचर होल्डर्स के लिए क्या
एल्युमिनियम बिजनेस से जुड़े नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) भी Vedanta Aluminium Metal Ltd में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके लिए भी 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है, जिससे तय होगा कि किन निवेशकों को इसका फायदा मिलेगा।
BALCO की हिस्सेदारी ट्रांसफर
वेदांता अपने BALCO (Bharat Aluminium Company Ltd) में हिस्सेदारी भी Vedanta Aluminium Metal Ltd को ट्रांसफर करेगी।
BALCO का FY25 में टर्नओवर ₹15,909 करोड़ रहा। यह Vedanta के कुल टर्नओवर का करीब 10% है। वहीं इसकी नेटवर्थ ₹12,088 करोड़ रही, जो कंपनी की कुल नेटवर्थ का 39% हिस्सा है। इस ट्रांजैक्शन का एग्रीमेंट 30 अप्रैल 2026 तक साइन होने की उम्मीद है। उसी दिन इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्रांजैक्शन कैसे होगा
इस हिस्सेदारी ट्रांसफर के बदले Vedanta Aluminium Metal Ltd, Vedanta को compulsorily convertible debentures जारी करेगी। इनकी वैल्यू Income Tax Rules 2026 के तहत तय फेयर मार्केट वैल्यू से कम नहीं होगी।
कंपनी ने कहा है कि यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन यानी डील वेदांता ग्रुप की दो कंपनियों के बीच होगी, लेकिन इसे पूरी तरह नियमों के तहत किया जाएगा। यानी कीमत और शर्तें वही होंगी, जो दो अलग-अलग कंपनियों के बीच आम बाजार में तय होती हैं।
डिमर्जर के बाद Talwandi Sabo Power Ltd का नाम बदलकर Vedanta Power Ltd और Malco Energy Ltd का नाम Vedanta Oil and Gas Ltd रखा जाएगा। इसके लिए रेगुलेटरी मंजूरी ली जाएगी।
वेदांता डिमर्जर क्यों कर रही
Vedanta का यह डिमर्जर प्लान कंपनी के अलग-अलग बिजनेस को अलग पहचान देने की रणनीति है। इससे हर बिजनेस अपनी ग्रोथ पर फोकस कर सकेगा और निवेशकों को भी अलग-अलग सेगमेंट में सीधे निवेश का मौका मिलेगा।
आगे चलकर इससे वैल्यू अनलॉक होने की संभावना भी बढ़ सकती है। सोमवार को Vedanta का शेयर 2.15% गिरकर ₹770.65 पर बंद हुआ।
FII Buying Stock: इस स्मॉलकैप स्टॉक पर FII फिदा, 6 गुना बढ़ाई हिस्सेदारी; जानिए वजह
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।