Groww's Q4 Results: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Groww's Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म 'ग्रो (Groww)' की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स ने सोमवार 20 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के…
- Groww's Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म 'ग्रो (Groww)' की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स ने सोमवार 20 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए।
- कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- यह पिछले साल इसी तिमाही में 309 करोड़ रुपये था।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Groww’s Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ‘ग्रो (Groww)’ की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन गैरेज वेंचर्स ने सोमवार 20 अप्रैल को वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में 309 करोड़ रुपये था।
कंपनी का रेवेन्यू भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 81% बढ़कर 1,536 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 850 करोड़ रुपये रहा था। यह बढ़त ऐसे समय आई है जब पूरे ब्रोकिंग सेक्टर में कुछ सुस्ती देखने को मिल रही है।
यूजर बेस और एसेट्स में मजबूत ग्रोथ
Groww ने अपने यूजर बेस और मार्केट शेयर में भी बढ़त जारी रखी। कंपनी के यूजर्स की संख्या सालाना आधार पर 20% बढ़कर 2.1 करोड़ से अधिक हो गई। इसके साथ ही कुल कस्टमर एसेट्स 35% बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें हल्की गिरावट देखी गई।
कंपनी के मुताबिक, ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा सभी खर्चों पर दिखाई दिया, जिससे प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार पर 8.3% बढ़कर 44.7% हो गया। कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर लेटर में कहा कि जैसे-जैसे रेवेन्यू तेजी से बढ़ता है और लागत स्थिर रहती है, मार्जिन में आगे भी सुधार की संभावना बनी रहती है।
राइवल कंपनी का भी मजबूत प्रदर्शन
ग्रो की राइवल कंपनी एंजल वन (Angle One) का भी मार्च तिमाही में प्रदर्शन शानदार रहा था। कंपनी की नेट सेल्स 40% बढ़कर 1,444 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा लगभग दोगुना होकर मार्च 2026 में 351 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल मार्च 2025 में 180 करोड़ रुपये था।
Groww के शेयर भी बाजार में मजबूत बने हुए हैं और 20 अप्रैल की दोपहर तक यह अपने ऑल-टाइम हाई के करीब 198 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी ने पिछले साल 12 नवंबर को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की थी। इसका आईपीओ 114 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था और लिस्टिंग के समय यह 14% प्रीमियम के साथ बीएसई पर लिस्ट हुआ था।
नए बिजनेस सेगमेंट्स में तेजी
कंपनी ने अपने बिजनेस को डाइवर्सिफाई करने पर जोर दिया है। ग्रो की मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) लगभग 4.5 गुना बढ़कर 2,800 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर नए SIP की संख्या सालाना आधार पर 61.5% और तिमाही आधार पर 10% बढ़ी है।
इसके साथ ही Groww अब फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है, जो अभी भी इसके कुल रेवेन्यू का लगभग आधा हिस्सा है।
कंपनी के नए बिजनेस और प्रोडक्ट्स भी अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कमोडिटी ट्रेडिंग, सिक्योरिटीज के बदले लोन और हाल ही में खरीदी गई वेल्थ-टेक स्टार्टअप Fisdom जैसे नए वर्टिकल्स से पिछले दो तिमाहियों में रेवेन्यू ग्रोथ में अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिली है।
कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को लिखे लेटर में कहा कि पिछले तिमाही में बाजार के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद उसने नए यूजर्स जोड़ना जारी रखा। कंपनी का फोकस लगातार टेक्नोलॉजी और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस पर रहा है, जिससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर बने रहे और ग्राहक छोड़ने की दर कम रही है।
डिस्क्लेमरः पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।