आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मजबूत, 5 बड़े कारण
आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में हाल ही में तेजी देखी गई है, जो कई कारणों से जुड़ा हुआ है।
- मार्च 2026 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कोर इनकम और नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.5% की रफ्तार से बढ़ा।
- बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और प्रोविजंस तिमाही आधार पर तेजी से नीचे आई है।
- ब्रोकरेज फर्म सिटी ने बैंक के लोन ग्रोथ के अनुमानों को बढ़ाकर 15% से 16% कर दिया है।
- बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और ग्रास एनपीए तिमाही आधार पर 1.53% से सुधरकर 1.4% और नेट एनपीए 0.37% से 0.33% पर पहुंच गया।
- ब्रोकरेज फर्म नोमुरा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 में आईसीआईसीआई बैंक का RoA और RoE सेक्टर-लीडिंग रह सकती है।
इन कारणों से आईसीआईसीआई बैंक के शेयर मजबूत हो रहे हैं। यह जानकारी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने निवेश निर्णय लेने से पहले इसे ध्यान में रख सकते हैं।
ICICI Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के दिगग्ज लेंडर आईसीआईसीआई बैंक को कवर करने वाले अधिकतर एनालिस्ट्स में से मार्च 2026 तिमाही का कारोबारी नतीजे आने के बाद अधिकतर का बुलिश रुझान बना हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए थे और यह बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा। इसका असर बैंक के शेयरों पर भी दिखा और इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 2.13% उछलकर ₹1376.25 पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल 11:23 पर बीएसई पर यह 0.94% की तेजी के साथ ₹1360.10 पर है।
मार्च 2026 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कोर इनकम और नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.5% की रफ्तार से बढ़ा है। इसके अलावा बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और प्रोविजंस तिमाही आधार पर तेजी से नीचे आई है। इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज के रुझान की बात करें तो इसे कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 48 ने इसे खरीदारी और दो ने होल्ड रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है।
इन पांच वजहों से ICICI Bank पर ब्रोकरेजेज बुलिश
ग्रोथ का पॉजिटिव माहौल
ब्रोकरेज फर्म सिटी के मुताबिक रूरल और बिजनेस बैंकिंग के दम पर मार्च 2026 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ग्रोथ चौतरफा रहा। इसके खुदरा बैंकिंग में भी तेजी आई। बैंक का 2.4% का RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) भी अनुमानों से अधिक रहा, जिसे लगभग शून्य क्रेडिट लागत, स्थिर मार्जिन और लोन की मजबूत रफ्तार से सपोर्ट मिला। इसके चलते सिटी ने बैंक के लोन ग्रोथ के अनुमानों को बढ़ाकर 15% से 16% कर दिया है और मार्जिन के एक निश्चित सीमा में बने रहने की उम्मीद जताई है।
आईसीआईसीआई बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। मार्च 2026 तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए तिमाही आधार पर 1.53% से सुधरकर 1.4% और नेट एनपीए 0.37% से 0.33% पर पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने अपने नोट में जिक्र किया है कि लगभग ना के बराबर क्रेडिट कॉस्ट के चलते मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 10% की रफ्तार से बढ़ा। इसे रिटेन-ऑफ अकाउंट्स में तेज रिकवरी से सपोर्ट मिला। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इस रिजल्ट से यह चिंता दूर हो जानी चाहिए कि बैंक की लोन ग्रोथ सुस्त हो रही है।
जेपीमॉर्गन के मुताबिक लगातार दूसरी तिमाही आईसीआईसीआई बैंक की ग्रोथ शानदार रहीष तिमाही आधार पर इसके नेट एडवांसेज की ग्रोथ न सिर्फ उम्मीद से बेहतर रही बल्कि दूसरे बड़ी प्राइवेट बैंकों से भी मजबूत रही। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 में इसकी एनआईआई ग्रोथ 12.3% और वित्त वर्ष 2028 में 15.1 रह सकती है।
Iran-US War का कम असर
बैंक के मैनेजमेंट ने ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के चलते लोन पोर्टफोलियो को लेकर कोई चिंता नहीं जताई जिसे जेपीमॉर्गन अच्छा मान रहा है। सप्लाई चेन में रुकावटों के चलते पहले आशंका जताई जा रही थी कि बैंक को लोन पोर्टफोलियो को झटका लग सकता है। मॉर्गन स्टेनली का भी कहना है कि जियो-पॉलिटिकल लेवल पर अनिश्चितता के बीच भी आईसीआईसीआई बैंक ने ग्रोथ के साथ फ्लेक्सिबिलिटी दिखाया है।
जेफरीज के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक का वित्त वर्ष 2027 की बुक वैल्यू के हिसाब से इसके शेयर 2.2 गुना भाव (2.2x PB FY27E) पर हैं जोकि पियर्स के मुकाबले बेहतर प्रीमियम है। नोमुरा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 में इसका RoA (रिटर्न ऑन इक्विटी) और RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) सेक्टर-लीडिंग रह सकती है। हालांकि कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि सेक्टर लीडर होने के नाते बैंक को उन हाई एक्सपेटेशंस का सामना करना पड़ता है जिन्हें पूरा करना काफी चुनौती भरा है, और इसके प्रीमियम वैल्यूएशन के कारण बेहतर प्रदर्शन करना मुश्किल है लेकिन ब्रोकरेज फर्म को ग्रोथ की तुलना में बैंक की बैलेंस शीट की मजबूती अधिक पसंद है।
क्या है शेयरों का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज टारगेट प्राइस Citi ₹1,720 CLSA ₹1,700 Nomura ₹1,620 Jefferies ₹1,670 Kotak Instl Equities ₹1,800 Investec ₹1,625 Morgan Stanley ₹1,705 Bernstein ₹1,550 JPMorgan ₹1,600 UBS ₹1,720
ICICI Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 8% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड को मंजूरी
HDFC Bank Shares: Q4 रिजल्ट के बाद शेयर धड़ाम, छह ब्रोकरेज फर्मों से समझें आगे की स्ट्रैटेजी
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।