LAMORC DIGITAL

भारतीय बाजार की अच्छी शुरुआत, गिफ्ट निफ्टी से संकेत

भारतीय बाजार की अच्छी शुरुआत के संकेत

भारतीय इक्विटी बेंचमार्क, BSE सेंसेक्स और Nifty 50 की अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

  • गिफ्ट निफ्टी लगभग 24,461 के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।
  • एशियाई शेयर बाज़ारों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसमें जापान के निक्केई में 1.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
  • स्ट्रेट टाइम्स भी 0.16 फीसदी की तेजी दिख रही है, जबकि हैंग सेंग में 1.03 फीसदी और ताइवानी बाजार में 1.21 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

यह जानकारी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की स्थिति के बारे में जानने में मदद कर सकती है।

Market news: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क,BSE सेंसेक्स और Nifty 50, 20 अप्रैल को अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। GIFT Nifty से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं,जो अभी लगभग 24,461 के ऊपर कारोबार कर रहा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने पिछले सत्र के नुकसान की भरपाई करते हुए 17 अप्रैल को बढ़त के साथ क्लोजिंग की थी। पॉजिटिव भू-राजनीतिक घटनाओं के सपोर्ट से निफ्टी 24,300 के ऊपर बना रहा। बाजार बंद होने पर,सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,493.54 पर और निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,353.55 पर सेटल हुआ था।

सुबह 08:30 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 39.50 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 24,459.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।

एशियाई शेयर बाज़ारों में तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 39.50 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 24,459.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.01 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.16 फीसदी की तेजी दिख रही है। हैंग सेंग में 1.03 फीसदी और ताइवानी बाजार में 1.21 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी में 1.17 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.66 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

शुक्रवार को बेंचमार्क S&P 500 और टेक-हैवी Nasdaq,दोनों ने लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड क्लोजिंग की,जबकि ब्लू-चिप Dow ने फरवरी के आखिर के बाद से अपनी सबसे हाई क्लोजिंग दर्ज की। टेक-हैवी नैस्डैक 365.78 अंक या 1.52% बढ़कर 24,468.48 पर पहुंच गया। डाओ जोन्स 868.71 अंक या 1.79% बढ़कर 49,447.43 पर पहुंच गया,जबकि S&P 500 84.78 अंक या 1.20% बढ़कर 7,126.06 पर पहुंच गया।

सोमवार को एशियाई ट्रेडिंग की शुरुआत में डॉलर एक हफ़्ते के अपने सबसे ऊंचे स्तर की ओर बढ़ता दिखा। मध्य-पूर्व में फिर से बढ़े तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे हैं। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 98.27 पर दिख रहा है।

अमेरिका में बेंचमार्क 10-ईयर ट्रेजरी और 2-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड 2 बेसिस प्वाइंट बढ़कर क्रमशः 4.27% और 3.72% पर आ गई है।

आज के शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। इंडोनेशियाई रुपिया,दक्षिण कोरियाई वॉन,जापानी येन,थाई बहत और सिंगापुर डॉलर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमज़ोर दिख रहे हैं। वहीं, ताइवान डॉलर,चीनी रेनमिनबी और मलेशियाई रिंगिट में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 17 अप्रैल को लगातार तीसरे सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और ₹683 करोड़ के शेयर खरीदे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार तीसरे दिन भी शुद्ध विक्रेता बने रहे और ₹4,721 करोड़ से अधिक के शेयर बेचे।

वीकेंड में होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाजों पर हमला होने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इससे एनर्जी सप्लाई में आने वाली बाधाओं का डर फिर से बढ़ गया है। इससे मध्य-पूर्व में सात सप्ताह से भी अधिक समय से जारी युद्ध के चलते महंगाई बढ़ने के डर को और हवा दी है। कोमेक्स गोल्ड में 0.78 फीसदी और चांदी में 0.99 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है।

Trading Plan: ट्रेडर्स को US-Iran बातचीत का इंतज़ार, क्या Nifty और Bank Nifty लगातार दूसरे दिन भी बनाए रखेंगे बढ़त?

शुक्रवार को 9% से ज़्यादा गिरने के बाद आज सोमवार को तेल की कीमतों में 6% से ज़्यादा का उछाल आया है। इसकी वजह यह खबर थी कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर से बंद हो गया है। अमेरिका और ईरान दोनों ने एक-दूसरे पर वीकेंड में जहाजों पर हमला करके संघर्ष-विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.

Become Our Partner Now

पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।

यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top