Investment Mantra: पूरी बात आसान भाषा में को पढ़ते समय सबसे जरूरी बात यह है कि खबर के मुख्य तथ्य वही रहें, लेकिन पाठक को संदर्भ साफ और सरल भाषा में मिले।
अपडेट को आसान भाषा में समझें
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
ध्यान देने वाली बातें
- Investment Mantra: एक्सपर्ट की सलाह है कि बैंकिंग & BFSI, टेक & IT और कंज्मपशन & FMCG में एसआईपी के जरिए निवेश करें।
- एनर्जी & पावर और PSU बैंक में बने रहें
- Investment Mantra: इस समय सभी निवेशकों की नजर अपने पोर्टफोलियो पर टिकी है।
- निवेशकों को समझ नहीं आ रहा कि अपने म्यूचुअल फंड्स फोलियो के साथ क्या करें।
LAMORC DIGITAL का संदर्भ
नीचे दिया गया विस्तृत हिस्सा मूल अपडेट की जानकारी को सुरक्षित रखते हुए रखा गया है, ताकि पाठक पूरी पृष्ठभूमि और जरूरी विवरण एक ही जगह देख सकें।
Investment Mantra: इस समय सभी निवेशकों की नजर अपने पोर्टफोलियो पर टिकी है। निवेशकों को समझ नहीं आ रहा कि अपने म्यूचुअल फंड्स फोलियो के साथ क्या करें। समस्या तब दोगुनी हो जाती है जब पोर्टफोलियो में सेक्टोरल फंड्स हैं। सेक्टोरल फंड्स में क्या करें और अगर मुनाफा है तो टैक्स हार्वेस्टिंग का इस्तेमाल कर कैसे मुनाफे को बचा सकते हैं? इसपर बात करने के लिए हमारे साथ हैं Moneyfront के को-फाउंडर, & CEO मोहित गंग। पहले सेक्टोरल इंडेक्स के रिटर्न पर एक नजर डाल लेते हैं।
सेक्टोरल इंडेक्स का रिटर्न
निफ्टी अपने 52 वीक हाई से 11.5 फीसदी, बैंक निफ्टी 12 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक 12 फीसदी, निफ्टी इंफ्रा 9.2 फीसदी, कैपिटल मार्केट्स 9.4 फीसदी, निफ्टी FMCG 11.1 फीसदी, निफ्टी कंज्मपशन 15 फीसदी, निफ्टी IT 27.7 फीसदी, निफ्टी ऑटो 14.5 फीसदी और निफ्टी मेटल 7.2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
किस सेक्टर में कितना दम
बैंकिंग & BFSI, ऑटो, एनर्जी & पावर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, PSU बैंक, इंफ्रा, कैपिटल गुड्स/ मैन्युफैक्चरिंग मजबूत दिख रहे हैं।जबकि, इंडिया कंज्मप्शन, टेक & IT अंडरपरफॉर्म कर रहे हैं।
Trading plan: इस रैली पर अभी भरोसा नहीं, पिछली दो रैलियां बुरी तरह हुईं नाकाम, पोजिशन कैरी ना करें
अभी कहां कैसे करें निवेश
एक्सपर्ट की सलाह है कि बैंकिंग & BFSI, टेक & IT और कंज्मपशन & FMCG में एसआईपी के जरिए निवेश करें। एनर्जी & पावर और PSU बैंक में बने रहें।
टैक्स हार्वेस्टिंग क्या है?
मोहित गंग ने बताया कि टैक्स हार्वेस्टिंग टैक्स बचाने का एक तरीका है। इसमें पोर्टफोलियो के घाटे वाले शेयर/फंड को जानबूझकर बेचा जाता है। इस घाटे का इस्तेमाल उसी साल के मुनाफे को कम करने के लिए किया जाता है। इसका मतलब है ‘घाटे से मुनाफे को काटना’ताकि टैक्स कम लगे।
टैक्स हार्वेस्टिंग कैसे काम करता है?
इसमें आप अपने पोर्टफोलियो में नुकसान में चल रहे निवेश की पहचान करते हैं। आप उन शेयरों/फंड्स को बेचकर अपना घाटा ‘बुक’ करते हैं। इस घाटे को कैपिटल गेंस से सेट-ऑफ करते हैं। अमूमन ये वित्त वर्ष के एक दो दिनों में की जाती है। चाहें तो अगले दिन घाटे वाले शेयर दोबारा खरीद सकते हैं।
टैक्स हार्वेस्टिंग के फायदे
इससे नेट टैक्स देनदारी में कमी आती है। यानी टैक्सेबल मुनाफे में कमी आती है। टैक्स का बोझ सीधा कम हो जाता है। घाटे को 8 सालों तक कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों से बाहर निकलने और बेहतर अवसरों में निवेश के मौके मिलते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Build a better, regular income stream with LAMORC DIGITAL. Join as our partner today.
पाठकों को इसे टैक्स और अनुपालन से जुड़े अपडेट के रूप में देखना चाहिए, न कि व्यक्तिगत सलाह के रूप में।
यह लेख उपलब्ध स्रोत-सूचना के आधार पर सामान्य जानकारी के लिए है। इसे कानूनी, टैक्स, निवेश या वित्तीय सलाह न माना जाए।